Bhaisdehi News : कुन्बी समाज के कन्यादान महोत्सव में 23 जोड़ों का संपन्न हुआ विवाह

Bhaisdehi News :  क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज संगठन भैंसदेही द्वारा बोरगांव डेम में कन्यादान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में एक मंडप के नीचे 23 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस विवाह के हजारों लोग साक्षी बने। जैसे ही बारात मंडप में पहुंची, बारातियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार वर-वधु पक्ष के रिश्तेदारों ने पूरी रस्मे निभाई। मानो ऐसा लग रहा था कि यह कोई सामुहिक विवाह आयोजन नहीं, बल्कि एक पिता अपनी बेटी को घर से विदा कर रहा हो।

Bhaisdehi News : क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज संगठन भैंसदेही द्वारा बोरगांव डेम में कन्यादान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में एक मंडप के नीचे 23 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस विवाह के हजारों लोग साक्षी बने। जैसे ही बारात मंडप में पहुंची, बारातियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार वर-वधु पक्ष के रिश्तेदारों ने पूरी रस्मे निभाई। मानो ऐसा लग रहा था कि यह कोई सामुहिक विवाह आयोजन नहीं, बल्कि एक पिता अपनी बेटी को घर से विदा कर रहा हो। मीडिया प्रभारी कमलेश कावडक़र और समाजसेवी गुलाबराव सेलकरी ने बताया कि कुन्बी समाज संगठन भैंसदेही के तत्वावधान में एक साथ 23 जोड़ों का हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। हालांकि विवाह की रस्मे 29 अप्रैल को खनमिट्टी लाने से ही प्रारंभ हो गई थी। खनमिट्टी के बाद वधु का मंडल, हल्दी, मेंहदी और संगीत जैसे कार्यक्रम भी हुए। जिसमें वधु पक्ष के अलावा कुन्बी समाज संगठन के लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। 1 मई को जब सामुहिक विवाह का आयोजन शुरू हुआ तो पूरा गांव, हजारों स्वजातीय बंधु इसके साक्षी बने। जिन्होने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार कनाठे द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षत्रीय लोणारी को भी समाज महिला संगठन सहित ब्लॉक की कार्यकारिणी, ग्राम इकाइयों का विशेष सहयोग रहा अंत में आभार प्रदर्शन कुन्बी समाज संगठन ब्लाक अध्यक्ष मनीष नावंगे ने किया।

Bhaisdehi News : कन्यादान महोत्सव के कार्यक्रम शुरू, खनमिट्टी-मंडप के बाद आज 1 मई को होगे विवाह

डीजे-बैंडबाजे के धुन पर झूमे वर पक्ष के लोग: घर से विवाह जिस तरह विवाह की रस्मे की जाती है, ठीक उसी तरह कुन्बी समाज ने एक-एक रस्म का ध्यान दिया। जैसे ही वर पक्ष बारात लेकर गांव पहुंचा, सभी दूल्हों और बारातियों को स्वाल्हार कराया गया। जनवासा दिया और बारात झेली। जहां से आदिवासी लोक नृत्य की टीम के अलावा डीजे-बैंडबाजे के साथ दूल्हे की बारात आयोजन स्थल पहुंची। यहां भी कुन्बी समाज के पदाधिकारियों ने बारातियों को फूल मालाओं से स्वागत किया। जिसके पश्वात हिन्दू रीति-रिवाज से सभी 23 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस विवाह समारोह की खासियत यह रही कि कन्यादान महोत्सव में वर-वधु को समाज की ओर से वस्त्र, गहने, किचन बर्तन सहित अन्य सामग्री भी प्रदान की गई। जबकि भोजन की व्यवस्था में सभी लोगों को पत्तल पर खाना परोसा गया। जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।

Bhaisdehi News : कन्यादान महोत्सव: 23 कन्याओं के होंगे हाथ पीले

यह अतिथि रहे कार्यक्रम में मौजूद : विवाह समारोह में बतौर अतिथि के रूप में चंद्रशेखर देशमुख (विधायक मुलताई), भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, पंजाबराव बोडखे (पूर्व विधायक), उत्तम गायकवाड़ (गायत्री परिवार, हरिद्वार), डॉ. कृष्णा पाटनकर (गुरूकृपा हॉस्पिटल, बैतूल), गोवर्धन राने (समाजसेवी), राजेश गावंडे (समाजसेवी), दिनेश महस्की ( जिलाध्यक्ष क्ष. लो. कु. समाज बैतूल), हेमन्त वागद्रे (जिलाध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीण), भास्कर मगरदे (जिलाध्यक्ष भाजपा युवामोर्चा), पूर्व नपा अध्यक्ष नपा प्रमिला धाड़से, अनिल गावंडे (इंदौर), मुन्ना मानकर (समाजसेवी), मनीष माथनकर, विश्वनाथ धोटे, रीता दीदी गायत्री परिवार बैंगलोर, संगीता घोडकी (समाजसेवी), शिवशंकर चढ़ोकार (जिलाध्यक्ष क्ष.लो. कु.स. सेवा सं. बैतूल), विष्णु राने (अध्यक्ष अ.भा. लो. कु. स. सं. भोपाल), नरेश फाटे (पूर्व जि.पं. उपाध्यक्ष), हर्षवर्धन धोटे (समाजसेवी), जगदीश दवंड़े (हंसलोक आश्रम), रेखा बारस्कर (जिलाध्यक्ष क्ष. लो. कु.स. महिला सं. बैतूल) , कैलाश डांगे, अधिवक्ता मारोति बारस्कर, प्रमोद महाले, वासुदेव धोटे, देवीदास खाड़े, राजेंद्र महाले, पुणाजी कापसे, केसर लोखंडे, ब्रम्हदेव कुबड़े पटेल, पुष्पादेवी खाडे, सचिव नामदेव कोसे उपस्थित रहे।

Bhaisdehi News : कुंबी समाज गांव-गांव, शहर-शहर बांटे रहे कन्यादान महोत्सव का आमंत्रण  

अतिथियों ने विवाह समारोह की खूब की प्रशंसा: 

मैं कुन्बी समाज संगठन को बधाई देता हूं, जिन्होंने इतनी कन्याओं का विवाह कराया। ऐसे आयोजन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। मैं हमेशा कुनबी समाज संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा।
महेन्द्र सिंह चौहान, विधायक भैंसदेही

सामुहिक विवाह गरीब बेटियों के हाथ पीले करने का सबसे अच्छा माध्यम है। ऐसे आयोजनों से वर-वधु को न सिर्फ घर, बल्कि पूरे समाज का आशीर्वाद मिलता है और समाज को कम खर्चीली शादी के लिए प्रेरित करता है।
शिवकृपानंद जी गुरूदेव, हंसलोक दिल्ली

ऐसे आयोजन से सभी लोगों को कन्यादान जैसा पुण्य का सौभाग्य मिलता है। कन्यादान से बड़ा दान कोई नहीं होता है। मैं संगठन को दिल से बधाई देता हूं, जो ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा प्रदान करते है।
मुन्ना मानकर, समाजसेवी

2 May 2024 Mandi Bhav: आज 2 मई 2024 का बैतूल मंडी भाव, कुल 20655 बोरो की रही आवक

डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Quiz Question और मजेदार जोक्स।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.