MP Weather Update : 27 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
MP Weather Update : धीरे-धीरे मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई होते जा रही है। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार आज 11 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, रीवा, शहडोल, और सिंगरौली जिले से विदा हो चुका है। मानसून की विदाई के साथ ही कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की रेखा 29 डिग्री उत्तरी अक्षांश व 86 डिग्री पूर्वी देशांतर, दरभंगा, हज़ारीबाग, पेंड्रा रोड, नरसिंहपुर, खरगोन, नंदूरबार, नवसारी एवं 20 डिग्री उत्तरी अक्षांश व 70 डिग्री पूर्वी देशांतर से गुजर रही है। आगामी 2-3 दिनों में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम एवं गुजरात के शेष भागो से दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की सम्भावना है। कर्नाटक-गोवा तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र आज दिनांक 11 अक्टूबर को प्रात: में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए महाराष्ट्र तट से दूर अवस्थित है 7 इससे सम्बद्ध चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है । 13 अक्टूबर को प्रात: में इसके पश्चिम -पश्चिमोत्तर दिशा में बढ़ते हुए प्रबल होकर मध्य अरबसागर में तीव्र निम्नदाब क्षेत्र (डिप्रेशन) में परिवर्तित होने की सम्भावना है। महाराष्ट्र तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर में बने सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र से लेकर केरल तट से दूर दक्षिण-पूर्व अरब सागर में मध्य क्षोभमंडल की ऊंचाई तक एक ट्रफ़ विस्तृत है। जम्मू और सलंगन पाकिस्तान के निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 3.1 की ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।
Betul Mandi Bhav : 10 अक्टूबर 2024 बैतूल मंडी भाव, कुल 5159 बोरो की आवक
इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना : मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांदुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारे पडऩे की संभावनाएं व्यक्त की है।
Betul Mandi Bhav : 10 अक्टूबर 2024 बैतूल मंडी भाव, कुल 5159 बोरो की आवक
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।