Health Desk : अनेको गुणो से भरपूर है यह पेड़, इसके फल का जूस देता है शरीर को ठंडक, पत्तियां कई रोगों का है रामबाण इलाज
Health Desk : गर्मी शुरू हो गई है। इस मौसम में खाने-पीने पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी भी लापरवाही बीमारी का कारण बन जाती हैं। खासकर गर्मी के मौसम में लोग डिहाइड्रेशन, उल्टी, पेट दर्द, दस्त आदि रोगों का शिकार जल्दी बनते हैं। पेट की समस्या से लोग ज्यादा ग्रसित हो जाते हैं। जिसके कारण कमजोरी महसूस होने लगती है। पेट और गर्मी से जुड़ी कई बीमारियों के लिए आयुर्वेद में उपचार दिए गए हैं और बेल के फल को ऐसी समस्याओं के समाधान में उपयोगी बताया हैं। क्योंकि बेल का फल कई औषधिय गुणों से भरपूर होता है। यही वजह है कि डिहाइड्रेशन को दूर करने में बेल एक गुणकारी औषधि के रूप में लाभकारी साबित हो सकती है। इसलिये व्यक्ति को गर्मी के मौसम में बेल के फल का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार गर्मी के मौसम में बेलफल का जूस पीने से व्यक्ति को शारिरिक रूप से कई फायदे होते हैं। पेट के विकार दूर होते हैं। त्वचा सम्बन्धी रोगों का नाश होता है। बेल का सेवन करने से व्यक्ति की शारीरिक बल में भी वृद्धि होती है। सामान्य सी बात है कि गर्मी में गर्म हवाएं चलती है जो व्यक्ति के शरीर को प्रभावित करती है। ऐसे मौसम में प्रत्येक व्यक्ति को अपने खान-पान की वस्तुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तली हुई चीजों से थोड़ा परहेज करना चाहिए। जितना हो सके अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए।
यह भी पढ़े : IQ Quiz : कौन से फल के बीज खाने से बिल्ली की मौत हो सकती है?
पेट बेल पत्र खाने के भी कई फायदे
बेल फल के साथ-साथ बेलपत्र भी बेहद गुणकारी होती है। एक्सपर्ट के अनुसार बेलपत्र कैल्शियम और फाइबर के साथ-साथ विटामिन ए, सी, बी1 और बी 6 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। जिसकी वजह से बेलपत्र का सुबह खाली पेट सेवन करने से अनगिनत फायदे मिलते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि बेलपत्र का रोजाना सेवन करते हैं, तो यह पेट से संबंधित समस्याओं में राहत देने, हृदय स्वास्थ्य और लीवर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। बेलपत्र का रोजाना सुबह बेल पत्र का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और अपच से छुटकारा मिलता है। लोगों को बवासीर की समस्या में भी फायदेमंद बताया है। हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम हो जाता है। बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो दिल को बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा गर्मी के दिनों में बेलपत्र के सेवन से शरीर को ठंडक महसूस होती हैं। जो लोग मुँह में छाले से परेशान हैं उनके लिए भी बेलपत्र चबाकर खाने से छाले से राहत मिलती है। बेलपत्र डायबिटीज, मधुमेह रोगियों और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित हो सकती हैं।गर्मियों में बेल पत्र का सेवन अधिक फायदेमंद होता है। इससे आपको ठंडक मिलेगी।बताया जाता है कि बेल पत्र की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर इसकी पत्तियों का सेवन करते हैं तो शरीर पूरे दिन ठंडक महसूस करता हैं। जानकार यह भी बताते हैं कि रोजाना सुबह बेल पत्र का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और अपच से छुटकारा मिल सकता है।जिन लोगों को बवासीर की समस्या है उनके लिए खाली पेट बेल पत्र खाना फायदेमंद हो सकता है।