Bhaisdehi News : कन्यादान महोत्सव: 25 कन्याओं के होंगे हाथ पीले

कन्यादान आयोजन समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप देने किया शुरू

bhaisdehi news : Kanyadan Mahotsav: 25 girls will get married

Bhaisdehi News : कन्यादान महोत्सव को सिर्फ चंद दिन शेष रह गए हैं। कन्यादान महोत्सव को लेकर बनाई गई समितियों ने अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आमंत्रण समिति जहां गांव-गांव में स्वजातीय बंधुओं को कन्यादान में आने का आमंत्रण दे रही है, महिला संगठन ने वर-वधु के लिए उपहार की खरीदी करना शुरू कर दिया है। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नांवगे ने बताया कि इस साल भी कन्यादान महोत्सव को वृहद स्तर पर आयोजित करने के लिए समाज संगठन के पदाधिकारी निरंतर प्रयास कर रहे हैं। संगठन के पदाधिकारी का प्रयास है कि कन्यादान महोत्सव में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे, इसके लिए विवाह आयोजन स्थल पर टेंट लगाने की तैयारीया शुरू है। महिला संगठन द्वारा वर-वधु के लिए उपहार की खरीदी की जा रही है, तो वहीं व्यवस्थाओं का दायित्व अन्य समितियों को सौंपा गया है। गौरतलब रहे कि क्षत्रीय कुन्बी समाज संगठन भैंसदेही के तत्वावधान में 1 मई 2024 को बोरगांव डेम में कन्यादान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्वजातीय परिवारों की बेटियों का नि:शुल्क विवाह संपन्न कराया जाता है।

Bhaisdehi News : कुंबी समाज गांव-गांव, शहर-शहर बांटे रहे कन्यादान महोत्सव का आमंत्रण  

Bhaisdehi News : कन्यादान महोत्सव: 25 कन्याओं के होंगे हाथ पीले अब तक विवाह के लिए 25 जोड़ों के रजिस्टेशन, रजिस्ट्रेशन का आज 12:30 तक अंतिम दिन : कन्यादान महोत्सव में शामिल होकर विवाह रचाने वाले 25 जोड़ों का अब तक रजिस्टेशन किया जा चुका है। श्री नावंगे ने बताया कि आज 26 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे तक रजिस्ट्रेशन जारी है इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया जाएगा। जिससे यह संख्या और भी बढ़ सकती है। श्री नावंगे का कहना है कि समाज संगठन का प्रयास है कि वह अधिक से अधिक वर-वधु का विवाह संपन्न कराये। सामुहिक कन्यादान महोत्सव में विवाह कराने वाले वर-वधुओं को समाज की ही ओर से उपहार और वस्त्र सहित किचन बर्तन, वस्त्र और वधु को मंगलसूत्र, बिछिया सहित अन्य सामग्री प्रदान की जाती है।

Betul News : दल प्रतिनिधियों के सहमत होने तक दोहराई जाए रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया : ऑब्जर्वर श्री ठाकुर

महिला मंडल ने शुरू की खरीदी:  कन्यादान महोत्सव आयोजन अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा खाड़े ने वर-वधु को दिये जाने वाले उपहार और वस्त्र सहित वधु के लिए श्रंगार सामग्री की खरीदी की जा रही है। महिला मंडल की ब्लाक अध्यक्ष सत्यदेवी लोखंडे ने बताया कि हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार ही समाज द्वारा वर-वधु का विवाह संपन्न कराया जाता है। विवाह की रस्मे महोत्सव के दो-तीन दिन पहले से शुरू हो जाती है। हन्दी, महेेंदी, मंडप जैसे आयोजन होते है। जिसमें वधु पक्ष के अलावा समाज की महिलाएं भी शामिल होती है। आयोजन को सफल  बनाने के लिए सभी स्वजातीय बंधु जोर शोर से जुटे हैं।

Betul Today News : जिला जेल में 57 बंदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

पूरी हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न होता है विवाह : क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज संगठन भैंसदेही द्वारा कन्यादान महोत्सव में विवाह कराने वाले परिवारों की बेटियों की शादी हिन्दू रीति-रिवाज तथा गायत्री पद्धति से संपन्न कराई जाती है। खनमिट्टी, मंडल सजाया जाता है। समाज की ओर से बेटियों को उपहार स्वरूप सोने, चांदी, कीचन सामग्री सहित अन्य वस्तुएं भेंट करते है। वहीं वर-वधु को लगने वाली समस्त सामग्री भी समाज की ओर से ही प्रदान की जाती है। वर पक्ष के स्वागत से लेकर बेटी की विदाई तक का सारा कार्यक्रम समाज द्वारा निशुल्क आयोजित किया जाता है।

Betul Today News :विश्वकर्मा बढ़ई समाज ने धूमधाम से कराया नवयुगल का विवाह

डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.