MP Weather News : 7 जिलों में चल सकती है झोकेदार हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया ऐलो अलर्ट, देखे अपने जिले का हाल

MP Weather News

MP Weather News : प्रदेश के कई जिलों में झोकेदार हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावनाएं मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में बताया कि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, अशोकनगर, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, मैहर, पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है। वहीं बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, छिंदवाड़ा, बालाघाट जिलों के कुछ स्थानों पर भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। इसके अलावा कुछ जिला के लिए ऐलो अलर्ट भी जारी किया है। जिसमें 30-40 किमी की रफ्तार से वज्रपात/ झंझावात/ झोकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।

Betul Crime News : हत्या का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

इन जिलों के लिए जारी किया ऐलो अलर्ट : मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में वज्रपात/ झंझावात/ झोकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। इन जिलों में धार, अलीराजपुर जिलें में 30-40 किमी की रफ्तार से वज्रपात/ झंझावात/ झोकेदार हवाएं चल सकती है, वहीं बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ जिलों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। जबकि नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांदुर्णा जिलों के कहीं-कहीं पर वज्रपात/झंझावात की संभावनाएं बनी हुई है।

Karwa Chauth Bhajan : कहा छुपा है चंदा, मेरे छत पर आना रे…, करवा चौथ की रात, सजन तुम रस्म निभाना रे…

  • सिनोष्टिक मौसमी परिस्थियां
    पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र आज दिनांक 20 अक्टूबर को प्रात: में निर्बल होकर उसी भूभाग पर निम्नदाब क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है तथा इससे सम्बद्ध चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है। अगले 24 घंटे के दौरान भारतीय तटों से दूर इसके निर्बल होकर पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा की ओर बढऩे की संभावना है।
  • उत्तर तमिलनाडु एवं दक्षिण आँध्रप्रदेश तट से दूर दक्षिण-पश्चिम एवं संलग्न पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुकाव के साथ चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

Betul Mandi Bhav: 19 अक्टूबर 2024 बैतूल मंडी भाव, कुल 10890 बोरो की आवक

डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.