Brain Exercise : मैं सबको देता हूं ज्ञान, काला रंग है मेरी शान, बूझो तो मेरा नाम…
Brain Exercise: I give knowledge to everyone, black color is my pride, if you understand my name...
Brain Exercise : पहेलियाँ न केवल बच्चों में ह्यूमर का विकास करती हैं, बल्कि उनकी तर्क-बुद्धि को भी बढ़ाती हैं। पहेलियाँ बुझाने की कला से बच्चे किसी भी शब्द या वाक्याशों को समझ सकते है। इससे बच्चों में शब्दों के भीतर छुपे अर्थ को पहचानने की क्षमता बढ़ती है। पहेलियां न केवल मजेदार होती हैं बल्कि यह रचनात्मक रूप से सोचने और दिमाग चलाने का मौका देती हैं। विचार शक्ति को भी बढाती हैं। जब माता-पिता बच्चे के साथ ऐसे दिमाग चलाने वाले खेल खेलते हैं, तो उनके बीच रिश्ते को और मजबूत करता है। यह बच्चों को दूसरों के साथ बातचीत करने और सामाजिक बातों को समझने में भी मदद करता है।
कुछ चुनिंदा पहेलियां जो बच्चों के साथ-साथ आपको भी सोचने के लिए मजबूर कर देगी ……….
1. दो अक्षर का मेरा नाम, आता हूं मैं खाने के काम।
उल्टा होने पर नाच बन जाऊ, अपना नाम मैं क्यों बताऊं?
2. वह क्या है, जिसे हम देख सकते है, लेकिन छू सकते है?
3. ऐसी कौन सी चीज है जो ठंड में भी पिघलती है?
4. वह क्या है, जो नाक पर चढ़ता है और कान पकडक़र पढ़ाता है।
5. ऐसी कौन सी चीज है जो कूदते-कूदते बनती है और हम बड़े चाव से उसे खाते भी है।
6. वह कौन है जो दिल में है, मन में है, लेकिन धडक़न में नहीं
7. वह क्या है, जिसकी चार टॉंगे है, लेकिन वह चल-फिर नहीं सकता है?
8. ऐसी कौन सी जगह है, जहाँ 100 लोग जाते है और 99 ही वापस आते है।
9. मैं सबको देता हूं ज्ञान, काला रंग है मेरी शान?
10. बूझो तुम ये पहेली, जब भी छिलोगे, हो जाती हूं नवेली?
Brain Exercise : चौकी पर बैठी एक रानी, सिर पर आग बदन में पानी।
उत्तर : 1. (चना) 2. (सपना) 3. (मोमबत्ती) 4. (चश्मा) 5. (पॉपकॉर्न) 6. (अमीर खान) 7. (टेबल, कुर्सी, चारपाई, पलंग) 8. (शमशान) 9. (स्याही) 10. (पेंसिल)
Disclaimer: पहेलिया कुछ सोशल मीडिया से ली गई है। पहेलियों के माध्यम से आपके सोचने का तर्ज बढ़ेगा। बच्चों की दिमागी करसत होगी। पहेलियों से बच्चों में शब्दों और वाक्यांशों को समझने में बल मिलेगा ….