Bhaisdehi News : भैंसदेही थाना परिसर में पुलिस ने किया पौधों का रोपण

Bhaisdehi News : संपूर्ण भारत में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत भैंसदेही थाना परिसर में पुलिस विभाग के तत्वाधान में छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य, थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा धरती मां के समान हमारा ख्याल रखती है। धरती मां ही हम सभी के जीवन का आधार है इसलिए हमारा भी कर्तव्य है। हम भी धरती मां का भी ख्याल रखें। इस अवसर पर थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखना अपने आसपास का वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है और उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़ पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं फल फूलों की भी प्रति हमें होती है। पेड़ पौधों अपने आसपास में जितना हो सके। अधिक से अधिक लगाना चाहिए। पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। कई पेड़ पौधों की छाल औषधि बनाने के काम आती है। पौधे के सूखने पर उनकी लड़कियों से फर्नीचर बनाए जाते हैं। पेड़ों से हमें कागज की भी प्राप्ति होती है। पेड़ पौधों की सूखी पत्तियों से खाद भी बनती है पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं। हमें पेड़ पौधे नहीं काटने चाहिए आज हम अपने लालच के लिए पेड़ पौधे काटकर अपने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे पक्षियों के घर भी उधर रहे हैं वातावरण भी दूषित हो रहा है। पेड़ों को काटने से ही बाढ़ भूमि स्खलन आदि होते है। पौधारोपण कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Bhaisdehi News : 17 को कुन्बी समाज भैंसदेही का सामाजिक समरसता प्रांतीय अधिवेशन
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Quiz Question और मजेदार जोक्स।
