Water Projects : बैतूल जिले को मिली 198.02 करोड़ की 11 जल परियोजनाएं, कई क्षेत्र होंगे लाभान्वित

Water Projects

Water Projects : केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं बैतूल जिले के सांसद श्री दुर्गादास उईके के प्रयासों से बैतूल जिले को 198.02 करोड़ लागत की 11 जल परियोजनाएं मिली है। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसी सिलावट द्वारा जल संसाधन विभाग के वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के उद्देश्य से 198.02 करोड़ की लागत से बनने वाली 11 जल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

Railway News : आमला स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर कवर का निर्माण पूरा

उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से बैतूल जिले की जनता द्वारा विभिन्न जल परियोजनाओं की मांग की जा रही थी। अपने क्षेत्र की जनता की आवाज को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट को इन मांगों से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री से भेंट कर इन जल परियोजनाओं को स्वीकृत कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे थे। अब उनके प्रयासों से बैतूल जिले को 198.02 करोड़ की लागत से बनने वाली 11 जल परियोजनाओं की स्वीकृति इस वार्षिक बजट में मिली है, जिससे 5444 हेक्ट क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। श्री उइके ने इन नवीन परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान करने पर मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का आभार व्यक्त किया है।

MP Weather : मौसम विभाग ने जारी किया रेड, आरेंज, ऐलो अलर्ट, देखे बैतूल जिले की स्थिति

11 जल परियोजना से बढ़ेगा सिंचाई का रकबा : केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उईके ने बताया कि 116.00 करोड़ की लागत की रामघाटी सिंचाई परियोजना से 3000 हेक्टेयर में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 5.42 करोड़ की लागत की कोयलारी टैंक (नहर रहित) परियोजना से 193 हेक्ट. क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 8.34 करोड़ की लागत की मजरीघोघरा टैंक (नहर रहित) परियोजना से 299 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 9.53 करोड़ की लागत की पारेगांव परियोजना से 280 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 5.71 करोड़ की लागत की जामगांव परियोजना से 170 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 14.98 करोड़ की लागत की राखीढाना परियोजना से 400 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 5.81 करोड़ की लागत की जाम परियोजना से 159 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 10.69 करोड़ की भैसादंड परियोजना से 314 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 5.72 करोड़ की देवरी परियोजना से 165 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, 10.14 करोड़ की खुसरंगढाना परियोजना से 298 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा तथा 5.68 करोड़ की चिल्हाटी परियोजना से 175 हेक्टेयर में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा।

Bhaisdehi News : कुन्बी समाज भैंसदेही ने रोपे 100 से अधिक पौधे

डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.