Ram Mandir Prathima News:अद्भुत, मनमोहक और विहंगम है श्रीराम मंदिर में विराजमान रामलला की प्रतिमा
the-statue-of-ramlala-present-in-shri-ram-temple-is-amazing-charming-and-panoramic

Ram Mandir Pratima News: अयोधया के श्रीराम मंदिर में स्थापित प्रतिमा की तस्वीर सामने आ गई है। रामलला की प्रतिमा बेहद ही अद्भुत और मनमोहक है। प्रतिमा के आभामंडल में भगवान विष्णु के 10 स्वरूप और सनातन धर्म के प्रतीक चिन्ह उकेरे गए हैं। यह प्रतिमा कर्नाटक के मूूूूर्तिकार अरुण योगिराज ने बनाई है। बताया जा रहा कि भगवान रामलला की प्रतिमा सालिकराम पत्थर से बनाई है। यह पत्थर नेपाल से लाया गया था। इसी एक पत्थर से पूरी प्रतिमा बनी है। पत्थर में कही भी जॉइंट नही हैं। रामलला की प्रतिमा का वजन 200 किलोग्राम और प्रतिमा 4.24 फिट ऊँची हैं। मूर्ति की चौड़ाई 3 फिट है।प्रतिमा के आभामंडल में ऊपर सूर्यभगवान, ॐ, स्वास्तिक, चक्र, गदा, जबकि सबसे नीचे की तरफ बाये ओर आभामंडल में हनुमान जी, कमल, वामन, नरसिंह, वराह, कूर्म, मत्स्य और दाहिने ओर परसुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध, कल्कि की मूर्ति बनाई है। रामलला की प्रतिमा बनाने के लिए मूर्तिकार अरुण योगिराज ने मूर्ति बनाने के लिए करीब 2000 बच्चो की तस्वीर देखी। बच्चों से जुड़े चेहरे को धयान में रखकर रामलला की प्रतिमा बनाई।