Shiv Abhishek News : प्राचीन शिव मंदिर में हुआ सामुहिक शिव अभिषेक

Shiv Abhishek News

Shiv Abhishek News : मां पूर्णा की नगरी के प्राचीन शिव मंदिर में श्रावण मास में विशेष पूजा-अर्चना का दौर जारी है। श्रावण महीने की शिवरात्रि पर भी यहां भगवान शिव का सामुहिक अभिषेक किया गया। जिसमें नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लेकर मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। सामुहिक शिव अभिषेक कार्यक्रम में महिलाएं-पुरूष और बच्चे भी शामिल हुए। गौरतलब रहे कि श्रावण मास में भगवान शिव के अभिषेक का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि जो भी श्रद्धालु भगवान शिव का पूरी आस्था के साथ अभिषेक करते है, उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है। कमलेश कावडकर ने बताया कि यह प्राचीन शिव मंदिर काफी पुराना है। इस मंदिर में श्रावण मास के प्रति सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक कार्यक्रम किये जाते है। जिसमें शहर के श्रद्धालुओं द्वारा हिस्सा लिया जाता है।

Bhajan : लो संभालो भोले अपनी कावड़, भोले बाबा का सुंदर भजन

Shiv Abhishek News

वहीं श्रीमती ललिता, अंकित कुशवाह ने बताया कि उनकी माताजी कौशल्या नावंगे ने विगत 3 वर्ष पूर्व भगवान भोलेनाथ की पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया था। जिसमें उज्जैन के महाकाल राजा की आकृति उभर आई थी। जिसके बाद से श्रीसिद्धेश्वर भोलेनाथ शिव मंदिर में उनके द्वारा शिव अभिषेक कराया जाता है।

Betul Mandi Bhav : आज 3 अगस्त 2024 को बैतूल मंडी भाव, कुल 3400 बोरो की आवक

डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.