Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
Road accident: Unknown vehicle hits bike, youth dies
Road Accident : एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, वहीं मृतक की बहन और उसके दो बच्चे घायल है। हादसा चिचोली के गौणीघाट जोड़ के पास होना बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार यादव उम्र 21 वर्ष अपनी बहन पिंकी और उसके बच्चे 5 वर्षीय महिमा एवं दिव्यांश उम्र 4 साल को बाइक से गांव गौनीघाट से डोलनांदा जा रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार की मौत हो गई, वहीं पिंकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चों को मामूली चोट आने पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राजकुमार दो बहनों का एकलौता भाई था। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।