PM Excellence College : प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज में यूजी में 2255 और पीजी में 1102 सीटें खाली
सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं आने से नहीं कर पा रहे एडमिशन
PM Excellence College : कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया जारी है। पहले सीएलसी राउंड के बाद अभी भी कई सीटें खाली है। 12 वीं में सप्लीमेंट्री आने वाले विद्यार्थी असमंजस्य में है। परीक्षा परिणाम नहीं आने के कारण विद्यार्थी एडमिशन नहीं ले पा रहे है। नतीजा यह है कि कॉलेजों में अभी भी कई सीटें रिक्त है। सप्लीमेंट्री का रिजल्ट आ जाता तो विद्यार्थी अब तक एडमिशन करा लेते। जानकारी के मुताबिक कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया अभी जारी है। जिले के सबसे बड़े प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज (जेएच) में अभी भी कई सीटें खाली है। यूजी में कुल 3 हजार 810 सीटें है, जिसमें से 1 हजार 555 सीटें अभी भी रिक्त है। इसी तरह पीजी में कुल 2 हजार 390 सीटें है। जिसमें से 1 हजार 288 सीटें अभी भी खाली है। 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पास हुए, लेकिन कॉलेज में एडमिशन नहीं ले पा रहे है। पिछले वर्ष भी पर्याप्त एडमिशन नहीं हो पाए थे और कई सीटें खाली रह गई थी। एडमिशन की रफ्तार इसी तरह रही तो इस बार भी कॉलेज की सीटें रिक्त रह सकती है। हालांकि अभी एडमिशन प्रक्रिया जारी है। कई राउंड में एडमिशन प्रक्रिया संपन्न होगी। दूसरे चरण के एडमिशन प्रक्रिया की 27 जुलाई को लिस्ट जारी की जाएगी। इस लिस्ट के आने के बाद पता चलेगा कि कितनी सीटें अभी भी रिक्त है। इस वर्ष कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया जल्द शुरू हुई है।
Railway Ticket News : मध्य रेल मंडल ने 6 महीने में एटीवीएम मशीन से जारी किए 12,15,377 यात्री टिकट
एडमिशन में विद्यार्थी नहीं दिखा रहे रूचि : कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया में विद्यार्थी रूचि नहीं दिखा रहे है। कारण यह है कि विद्यार्थियों को पसंदीदा कॉलेज नहीं मिल पा रहा है। ऑनलाईन एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को कॉलेज का चयन करना पड़ता है, लेकिन विद्यार्थियों को मनपसंद कॉलेज नहीं मिलता है, जिसके कारण कई विद्यार्थी एडमिशन नहीं ले पा रहे है। अभी कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया और लंबी चलेगी। कॉलेज के प्राचार्यो का कहना है कि जो विद्यार्थी एडमिशन लेना चाहते है वे एडमिशन जल्द ले, ताकि सीटें फूल होने की स्थिति में एडमिशन प्रक्रिया से वंचति रह सकते है।
Betul Today News : गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी पर निजी सोनोग्राफी संस्थाओं को मिलेगा 500 रूपये मानदेय
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।