Mung Kharidi : 5 जून तक समर्थन मूल्य में मूंग बेचने होंगा पंजीयन, 36 केंद्र पर होंगी खरीदी
Mung Kharidi : कई किसानों ने ग्रीष्मकालीन फसल की कटाई कर थ्रेसिंग का कार्य पूरा कर लिया है। अब तक समर्थन मूल्य में मूंग की खरीदी प्रारंभ नहीं हो सकी। किसान मंडी में पहुंचकर मूंग बेच रहे है। मंडी में मूंग की आवक बढ़ने लगी है। किसानों को मंडी में ही समर्थन मूल्य के बराबर दाम मिल रहे है। जिले में समर्थन मूल्य में मूंग की उपज बेचने के लिए पंजीयन का कार्य जारी है। 5 जून तक पंजीयन कार्य किया जाएगा। पंजीयन के लिए 36 केन्द्र पर व्यवस्था बनाई गई है। अपने नजदीकी केन्द्र पर जाकर किसान समर्थन मूल्य में उपज बेचने के लिए पंजीयन कर सकते है। अब तक महज 600 किसान ही पंजीयन कर पाए है। संभावना जताई जा रही है कि 5 जून अंतिम तिथि तक लगभग 3 से 4 हजार किसान पंजीयन कर सकते है। किसान समर्थन मूल्य में खरीदी प्रारंभ होने की राह भी देख रहे है। हालांकि गेहू की तरह ही मूंग की उपज बेचने बहुत कम किसान पहुंचने की उम्मीद है। कई किसान अभी से मंडी में उपज लाकर बेचने लग गए है। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस वर्ष गर्मी में लगभग 7 हजार हेक्टेयर में मूंग की बोवनी हुई थी। अब कुछ किसानों ने फसल की कटाई कर दी है। कई किसान कटाई में लगे हुए है। समर्थन मूल्य में मूंग की खरीदी 20 जून से प्रारंभ हो रही है। खरीदी प्रारंभ होने के लिए और 20 दिन का समय है। देरी से खरीदी प्रारंभ होने के कारण खरीदी का टारगेट पिछड़ सकता है।किसान समर्थन मूल्य में खरीदी प्रारंभ होने की राह भी देख रहे है। हालांकि गेहू की तरह ही मूंग की उपज बेचने बहुत कम किसान पहुंचने की उम्मीद है। कई किसान अभी से मंडी में उपज लाकर बेचने लग गए है।
Mung uparjan ka Panjiyan : 5 जून तक किसान मूंग फसल के उपार्जन के लिए करा सकते हैं पंजीयन
समर्थन मूल्य के बराबर मंडी में उपज की खरीदी : गेहू की तरह ही मूंग के उपज के दाम मंडी में किसानों को अच्छे मिल रहे है। ऐसे में किसान समर्थन मूल्य में उपज बेचने के बजाय सीधे मंडी में उपज बेचने के लिए पहुंचने लग गए। जानकारी के मुताबिक सरकार ने मूंग की उपज खरीदी के लिए 7 हजार 555 रूपए प्रति क्विंटल के रेट तय किए है और यही रेट वर्तमान में किसानों को मंडी में भी मिल रहे है। एक हफ्ते से अधिक का समय हो चुका है। मंडी में मूंग की नई उपज बिकने के लिए आने लगी है। धीरे-धीरे उपज की आवक बढ़ते जा रही है। प्रतिदिन 40 से 50 बोरे मंूग बिकने के लिए आ रहा है।
Betul News : जंगली शहद ने घोली आदिवासियों के जीवन में मिठास
5 ब्लॉकों में मूंग की सबसे ज्यादा बोवनी : बैतूल जिले के किसान अब ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल बोवनी में दिलचस्पी दिखाने लगे है। इस बार मूंग के रकबे में बढ़ोत्तरी हो गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पांच ब्लॉकों में सबसे ज्यादा मूंग की बोवनी की जाती है, जिसमें घोड़ाडोंगरी, बैतूल, शाहपुर, चिचोली और भीमपुर ब्लॉक शामिल है। इन ब्लॉकों के किसान सबसे ज्यादा मूंग की बोवनी करते है। इन ब्लॉकों में किसानों की संख्या के अनुसार खरीदी के लिए खरीदी केन्द्र बनाए जाएंगे।
Betul Mandi Bhav : आज 1 जून 2024 को बैतूल मंडी भाव, कुल 9001 बोरो की आवक
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Quiz Question और मजेदार जोक्स।