MP Mousam Update : मध्यप्रदेश के इन जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि, चल सकती है तेज हवाएं, देखे किन-किन जिलों के लिए जारी किया रेड, आरेंज और ऐलो अलर्ट
MP Mousam Update : गर्मी से परेशान प्रदेश वासियों के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है कि जल्द ही मानसून मध्यप्रदेश में एंट्री करने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में बताया कि अगले 3-4 दिनों के दौरान, उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, बिहार के कुछ और हिस्सों में तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बन रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ और हिस्सों में, बंगाल की खाड़ी के पश्चिमोत्तर हिस्सों में तथा उपहिमालययी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अभी वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में जम्मू-कश्मीर के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य और दक्षिणी पाकिस्तान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई के मध्य एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। जिसके कारण प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाएं चल सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी जताई है। वहीं सिंगरौली, अनुपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांडुर्णा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में ओलावृष्टि व वज्रपात के साथ-साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झंझावात एवं झोकेदार हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने ऐसे शहरों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए सुझाव भी दिये है।
MP WEATHER UPDATE : झमाझम बारिश के लिए अभी कुछ दिन का और इंतजार, अगले 24 घंटे के भीतर यहां हो सकती है बरसात
Railway News : टिकिट जांच में नागपुर रेल मंडल को 13 दिन में 1.39 करोड की आय, ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 67 बच्चों को बचाया
इन जिलों के लिए जारी किया रेड, आरेंज और ऐलो अलर्ट : मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली, अनुपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांडुर्णा जिले के लिए रेड अलर्ट जारी कर बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान इन स्थानों पर ओलावृष्टि, वज्रपात के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झंझावात एवं झोकेदार हवाएं चल सकती है। इसके अलावा भोपाल, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा खरगोन, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, सीधी, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, पत्रा, दमोह, सागर छतरपुर जिलों के लिए आरेंज अलर्ट और विदिशा, रायसेन, बवानी अतिराजपुर झाबुआ, धार इंदौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, रीवा, मऊगंज सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर जिलों के लिए ऐलो अलर्ट जारी करते हुए व्रजपात के साथ झंझावात एवं झोकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।
Bhaisdehi News : हवा का कहर- उड़ी स्कूल की छत, छत के मुडेर में था साँप का बसेरा, देखे वीडियो…
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।