MP Weather : 15 जून तक मध्यप्रदेश में मानसून की हो सकती है एंट्री, अभी सबसे गर्म जिलों में यह शामिल
MP Weather : मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि मानसून आने के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो निकोबार द्वीप समूह में मानसून दस्तक दे चुका है। अब इसकी एंट्री भारत में होने वाली है। उत्तर भारत में मानसून के 27 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद 29 मई से 1 जून के बीच ये केरल में दस्तक दे सकता है। महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री 10 जून को होगी, तो वहीं 15 जून तक गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में मानसून की एंट्री हो सकती है। 15 जून तक मध्यप्रदेश और 20 जून तक गुजरात एवं मध्य प्रदेश के आंतरिक इलाकों में दस्तक दे सकता है। अभी पूरा मध्यप्रदेश गर्मी की मार झेल रहा है। गर्मी के सामने पंखे- कूलर भी काम नही कर पा रहे हैं। दोपहर में सडक़े सूनी हो जाती है। गर्मी के कारण लोग घर से नहीं निकल रहे। जिन लोगों को बहुत बेहद जरूरी काम है वह भी सिर पर गमछा और आंखों में चश्मा पहनकर घर से निकल रहे हैं। गर्मी ने अभी को बेहाल कर दिया है। ऐसे में सभी को मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार है। ताकि उन्हें शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिल सके।
Nautapa : मध्यप्रदेश के कई जिलों में नौतपा के पहले दिन 40 से 45 डिग्री रहा पारा, कहां कितना रहा तापमान, यहां देखे
खंडवा-खरगोन में तापमान 45.5, पचमढी में 36.4 डिग्री : मध्यप्रदेश के खंडवा-खरगोन जिले में गर्मी ने कहर ढा दिया है। इन दोनों जिलो में 25 मई 2024 शनिवार रात का तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खंडवा-खरगोन प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल है, वहीं पचमढी में 36.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा मलांजखंड 38.0 और सिवनी जिले में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री पर है। जबकि मध्यप्रदेश के अन्य जिलो में तापमान 40 से 44 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। जिसमें छिंदवाड़ा 41.6, दमोह 43.6, जबलपुर 41.1, खजुराहो 43.4, मंडला 41.6, नरसिंहपुर 43.6, नौगांव 42.5, रीवा 40.8, सागर 43.0, सतना 42.6, सीधी 41.4, टीकमगढ़ 44.0, उमरिया 41.5, बैतूल 41.2, भोपाल 42.9, दतिया 43.9, धार 44.0, गुना 43.5, ग्वालियर 43.9, नर्मदापुरम 40.5, इंदौर 43.3, खंडवा 45.5, खरगोन 45.5, पचमढ़ी 36.4, रायसेन 43.0, रतलाम 45.0, शिवपुरी 44.0, उज्जैन 44.0 है।
Mung uparjan ka Panjiyan : 5 जून तक किसान मूंग फसल के उपार्जन के लिए करा सकते हैं पंजीयन
यहां देखे देश के कौंन से राज्यों में कब तक पहुंचेगा मानूसन : भारत देश के अलग-अलग राज्यों में 1 जून के बाद मानसून के पहुंचने की संंभावना जताई जा रही है। अनुमान है कि 1 जून तक मानसून केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु पहुंच सकता है। इसके बाद कर्नाटक, गोवा, असम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश में 5 जून 2024, तेलंगाना, सिक्किम, महाराष्ट्र में 10 जून 2024, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश-15 जून 2024, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड-20 जून 2024 और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान 30 जून 2024 मानसून के दस्तक देने की संभावित तारीख बताई जा रही है। फिलहाल लोग गर्मी से राहत पाने मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ताकि उन्हें झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिल सके।
Betul News : जंगली शहद ने घोली आदिवासियों के जीवन में मिठास
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Quiz Question और मजेदार जोक्स।