MP Today Weather: बदला मौसम, शीत लहर ने बढ़ाई ठंड दिन में जले अलाव
MP Today Weather: Weather changed, cold wave increased the cold, bonfires lit during the day
MP Today Weather:

मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। मौसम के इस बदलाव के कारण ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को बैतूल शहर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इधर मौसम के बदलने से दिनभर आसमान बादल छाये रहे। सर्द हवाएं चलते रही। सर्द हवाओं के चलने से वातावरण में ठंड घुल गई और लोगों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर-जैकेट का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल, सिंगरोली, शहडोल, उमरिया, डिडोरी, जलबपुर, मंडला, बालाघाट, श्योपुर और सागर जिले में कहीं-कहीं शीत लहर चलने और छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में पाला पडऩे की संभावना है। सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिडोंरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, मंदसौर सहित अन्य जिलो में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा सकता है। इस दौरान दृश्यता 200 से 800 मीटर रहेगी।
चना, मटर की फसलों पर संकट
आसमान में बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानो का कहना है कि कई जगहों पर फसल फूल पर है। ऐसी फसल के लिए यह मौसम नुकसानदायक है। यह मौसम गेहूं के लिए तो ठीक है, किन्तु बादल छाये रहने से चने और मटर की फसल प्रभावित हो सकती है। धूप नहीं खिलने से चना-मटर की फसल पर इल्लियां लग सकती है। पिछले 2-3 दिनों से आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ देख किसान परेशान हो गए।