MP Monsoon Update : इंतजार खत्म, प्रदेश के 6 जिलों में मानसून की एंट्री

MP Monsoon Update : प्रदेश वासी मानसून का बेसब्री का इंतजार कर रहे थे। आखिकार लोगो का यह इंतजार खत्म हो गया। मानसून मध्यप्रदेश के सिवनी, बालाघाट, मंडला, पाण्ढुर्णा, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में मानसून प्रवेश कर चुका है। मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने के बाद झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून ने मध्य प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। अब मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला और आगे बढ़ेगा। उम्मीद हैं कि 25-26 तारीख तक मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इस साल भारतीय मौसम विभाग ने जून से सितंबर महीने यानी चार महीने तक बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश में 104 से 106% तक बारिश होने का अनुमान है। फिलहाल प्रदेश के कुछ जिलों में शुक्रवार को बारिश दर्ज की गई। बैतूल में भी आधा घंटे कभी कम, कभी मध्यम बारिश हुई। शुक्रवार को दोपहर में अचानक मौसम बदल गया और आधे घंटे तक बारिश होते रही।

Bhaisdehi Crime News : भैंसदेही-झल्लार थाना क्षेत्रातंर्गत मिले दो युवकों के शव, पुलिस कर रही शिनाख्ती के प्रयास 

कुछ समय और, कभी भी बैतूल पहुँच सकता है मानसून : मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून के इंट्री के बाद संभावना जताई है कि आज या कल तक मानसून बैतूल, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा पहुँच सकता है। फिलहाल मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के भीतर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जिसमें नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुरना जिले में वज्रपात के साथ झंझावात एवं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, नरसिंहपुर, मंडला, मैहर जिलो के लिए अरेंज अलर्ट जारी किया। प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड मुरैना, श्योपुरकला, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, जिलों और भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, शाजापुर, अगरमालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।

Railway News : रेलवे विभाग ने UTS ऐप के माध्यम से 89,969 यात्री टिकट किये जारी,  करीब 1,18,84,360 का राजस्व प्राप्त

अभी मौसम को लेकर यह बनी हुई है यह परिस्थिति : मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी जानकारी में बताया कि अभी दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, विदर्भ के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और झारखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मानसून की उत्तरी सीमा अब 20.5°N / 60°E, 20.5°N / 63°E, 20.5°N / 70°E, नवसारी, जलगांव, मंडला, पेंड्रा रोड, बालासोर, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल है। अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य, महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर एवं डिंडोरी में आगे बढ़ गया है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर बना चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक पूर्व-पश्चिम गर्त अब पूर्वोत्तर राजस्थान से मणिपुर तक उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, मेघालय और असम से होकर औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है। पूर्वी बिहार और उसके आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण अब बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश पर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है।

MP Mousam Update : मध्यप्रदेश के इन जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि, चल सकती है तेज हवाएं, देखे किन-किन जिलों के लिए जारी किया रेड, आरेंज और ऐलो अलर्ट

डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.