MP Mansoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून का केरल में प्रवेश, संभवत: जल्द बारिश से तरबतर होगा मध्यप्रदेश
MP Mansoon Update : मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर है। कई जिलों का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान बढऩे और सूरज के प्रचंड तेज से लोग हलाकान है, लेकिन मौसम विभाग के जारी बुलेटिन ने गर्मी से परेशान लोगों के लिए खुशखबर लेकर आया है। खुशखबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में प्रवेश कर चुका है और जल्द ही पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में आगे बढ़ रहा है। जिससे बारिश की संभावनाएं और बढ़ गई है। बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दरअसल अभी नौतपा चल रहा है। कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में है। दोपहर में आसमान से आग बरस रही है। दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक सडक़ पर निकलते समय ऐसा अहसास हो रहा है कि आग जल रही हो। घरों में एसी व कूलर भी ठंडक नहीं दे पा रहे है। शहर भीषण गर्मी से तप गया है। सूर्य अस्त के बाद भी ठंडक महसूस नहीं होती है। रात में भी गर्म हवा चलने से गर्मी का ही एहसास होता है।
MP Weather : 15 जून तक मध्यप्रदेश में मानसून की हो सकती है एंट्री, अभी सबसे गर्म जिलों में यह शामिल
15 जून तक मानसून के प्रदेश में दस्तक की उम्मीद : मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में बताया कि 30 मई को दक्षिण-पश्चिमी मानसून केरल में प्रवेश कर चुका है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश के पूरे क्षेत्रों तथा त्रिपुरा, मेद्यालय और असम के अधिकांश क्षेत्र सहित पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सो तक पहुंच चुका है। मानसून की रफ्तार सही रही तो आगामी 15 जून तक मानसून के 15 जून तक मध्यप्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है।
इन जिलों में गरज-चमक के साथ पड़ सकती है बौछारे : मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 16 जिलों में आगामी 24 घंटे के भीतर गरज-चमक के साथ बौछारे पडऩे की संभावना जताई है। इन जिलों में विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलां, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, रीवा, मउगंज, शहडोल, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, पांढुर्णा जिला शामिल है।
Nautapa : मध्यप्रदेश के कई जिलों में नौतपा के पहले दिन 40 से 45 डिग्री रहा पारा, कहां कितना रहा तापमान, यहां देखे
इन जिलों में चल सकती है लू : मध्यप्रदेश के कई जिले अभी तेज गर्मी की चपेट में है। जिसने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राजगढ़, गुना, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, सतना, छतरपुर, पन्ना, निवाड़ी, मैहर जिले में लू चल सकती है। वहीं दमोह, टीकमगढ़ जिलों में लू के साथ-साथ राते गर्म और रीवा, मउगंज जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झंझावात एवं झोकेदार हवाएं चल सकती है। वहीं अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर जिलों में हल्की बारिश के साथ हवाएं चलने, खरगौन जिले तथा अनुपपुर, डिंडोरी, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, पांढुर्णा जिले के अलावा विदिशा, श्योपुरकलां जिलों में भी हल्की बारिश और वज्रपात एवं झंझावत झोकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
Betul News : रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कार्रवाई, रेत से भरे 10 ओवरलोड डम्पर, एक जेसीबी की जप्त
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Quiz Question और मजेदार जोक्स।