Mandi News: बडोरा कृषि मंडी में कुल 17340 बोरी की रही आवक
Mandi News: Total arrival of 17340 bags in Badora Agricultural Market

Mandi News: डॉट बैतूल। बैतूल जिले की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी बडोरा में बुधवार 31 जनवरी 2024 को मक्का की सर्वाधिक आवक रही। कृषि उपज मंडी बडोरा में सोयाबीन, गेहूं, चना की भी खरीदी की गई। कृषि उपज मंडी बडोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सोयाबीन के 1631 बोरे, चना 32 बोरे, मक्का 12816 बोरे और 2861 बोरे गेंहू खरीदा गया। बुधवार को कृषि उपज मंडी में कुल 17340 बोरी की आवक रही। कृषि उपज मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम भाव 4000 और अधिकतम 4600 रूपये रहा। प्रचलित भाव 4400 था। इसी तरह चने का न्यूनतम भाव 3601, उच्चतम भाव 5199 और प्रचलित 5102 रहा। मक्का का 1851 न्यूनतम, 2221 अधिकतम, प्रचलित भाव 2125 था। गेंहु के भाव 2200 न्यूनतम, 2900 अधिकतम और 2551 प्रचलित भाव रहा।