Mandi News : 6 फरवरी 2024 मंगलवार को कृषि मंडी बडोरा बैतूल में 6484 बोरों की आवक

Mandi News: Arrival of 6484 sacks in agricultural market Badora Betul on Tuesday, 6 February 2024.

Mandi News : बैतूल जिले की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी बडोरा में मंगलवार 6 फरवरी 2024 को मक्का की सर्वाधिक आवक रही। कृषि उपज मंडी बडोरा में सोयाबीन, गेहूं, चना की भी खरीदी की गई। कृषि उपज मंडी बडोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सोयाबीन के 1090 बोरे, चना 58 बोरे, मक्का 3468 बोरे और 1860 बोरे गेंहू खरीदा गया। वहीं सरसों के 08 बोरे की भी आवक रही। मंगलवार को कृषि उपज मंडी में कुल 6484 बोरो की आवक रही। कृषि उपज मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम भाव 4000 और उच्चतम 4700 रूपये रहा। प्रचलित भाव 4400 था। इसी तरह चने का न्यूनतम भाव 4801, उच्चतम भाव 5250 और प्रचलित 5050 रहा। मक्का का 1976 न्यूनतम, 2178 अधिकतम, प्रचलित भाव 2115 था। गेंहु के भाव 2300 न्यूनतम, 3000 अधिकतम और 2490 प्रचलित भाव रहा। वहीं सरसो का न्यूनतम भाव 4240, उच्चतम 4314 और प्रचलित भाव 4314 रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.