Mandi News: कृषि उपज मंडी बडोरा में 4 हजार बिका सोयाबीन

Mandi News: 4 thousand soybeans sold in agricultural produce market Badora

Sorce by social media

डॉट बैतूल। बैतूल जिले की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी बडोरा में मंगलवार 30 जनवरी 2024 को मक्का की सर्वाधिक आवक रही। कृषि उपज मंडी बडोरा में सोयाबीन, गेहूं, चना की भी खरीदी की गई। कृषि उपज मंडी बडोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सोयाबीन के 1555 बोरे, चना 14 बोरे, मक्का 8547 बोरे, और 2001 बोरे गेंहू खरीदा गया। वहीं एक बोरा सरसो की भी खरीदी की गई। मंगलवार को कृषि उपज मंडी में कुल 12118 बोरी की आवक रही। कृषि उपज मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम भाव 4001 और अधिकतम 4500 रूपये रहा। प्रचलित भाव 4400 था। इसी तरह चने का न्यूनतम भाव 4861, उच्चतम भाव 4900 और प्रचलित 4861 रहा। मक्का का 2000 न्यूनतम, 2270 अधिकतम, प्रचलित भाव 2130 था। गेंहु के भाव 2400 न्यूनतम, 2890 अधिकतम और 2555 प्रचलित भाव रहा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.