Kharif Fasal : बारिश के कारण किसान नहीं कर पा रहे कीटनाशक का छिड़काव, फसलों पर बढ़ा इल्लियों के प्रकोप का खतरा
Kharif Fasal : किसानों की समस्या कम नही हो रही है। पहले अल्प बारिश के कारण किसान परेशान थे, तो अब लगातार हो रही बारिश ने किसानों की समस्या बढ़ा दी है। लगातार रिमझिम बारिश से फसलों पर इल्लियों का खतरा मंडराने लगा है। जिले के कुछ क्षेत्रों में फसलों पर इल्लियों का प्रकोप देखने को मिल रहा है। किसान लगातार बारिश के कारण कीटनाशक दवा का छिड़काव भी नहीं कर पा रहे है। इल्लियों के कारण फसलें प्रभावित हो सकती है। किसानों के सामने नई समस्या खड़ी हो गई। जबसे सावन मास की शुरूआत हुई है, रिमझिम बारिश लगातार जारी है। इस रिमझिम बारिश में फसलों पर कीट और इल्लियों का खतरा बना रहता है। कुछ क्षेत्रों में फसलों पर इल्लियों का प्रकोप होने की जानकारी सामने आई है। तेज बारिश होने की स्थिति में फसलों को इल्लियों से राहत मिल सकती है, अन्यथा फसलों को इल्लियां प्रभावित कर सकती है। किसानों ने बताया कि इल्लियां पत्तियों को खाकर पौधे को नष्ट करती है। कई बार इल्लियां पौधे के तने तक को नुकसान पहुंचा देती है और पौधा सूख जाता है। किसानों का मानना है कि खेतों में अब इल्लियों का असर देखने को मिल रहा है।
Accident News : सडक हादसे में युवक घायल, वृद्ध ने घर में लगाई फांसी
बारिश के कारण नहीं कर पा रहे छिड़काव : किसानों का कहना है कि लगातार रिमझिम बारिश होने के कारण फसलों को इल्लियों से बचाने के लिए दवा का छिड़कांव नहीं कर पा रहे है। छिड़कांव के लिए कुछ घंटे तक बारिश थमना चाहिए, लेकिन रिमझिम बारिश हो रही है। किसानों को कीटनाशक दवा का छिड़कांव करने का मौका तक नहीं मिल रहा है। इसी तरह कुछ दिन तक बारिश जारी रही तो फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका बनी है। इन फसलों को इल्लियों से बचाने के लिए दवा छिड़काव ही एकमात्र उपाय है।
Monsoon In MP : रायसेन एवं नर्मदापुरम में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बैतूल में बारिश का दौर जारी
2 लाख 60 हजार सोयाबीन का रकबा : कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार सोयाबीन के लिए 2 लाख 60 हजार हेक्टेयर का रकबा लक्षित किया गया। बड़े पैमाने पर किसानों ने सोयाबीन की बोवनी की है। इल्लियां और कीट सबसे ज्यादा सोयाबीन की फसलों को ही नुकसान पहुंचा रहे है। इल्लियों का प्रकोप मक्के की फसल पर भी देखने को मिल रहा है। इस बार जिले में मक्का की बोवनी के लिए 1 लाख 72 हजार 500 हेक्टेयर रकबा लक्षित किया है। इल्लियों पर नियंत्रण नहीं किया तो फसलें बर्बाद हो जाएगी।
Betul Today News : फैशन डिजाइनिंग-साइकोलॉजी में करियर की अपार संभावनाएं
लगातार बारिश से फसल पीली पड़ने की संभावना : बारिश से फसलें प्रभावित होने की संभावना है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अधिक बारिश होने की स्थिति में फसल पीली पड़ जाती है। इसलिए किसानों को खेतों से बारिश के पानी निकासी करने के इंतजाम करना चाहिए, अन्यथा फसलें प्रभावित होगी। लगभग एक सप्ताह हो चुका है, लगातार बारिश चल रही है। धूप नहीं निकलने से फसलों पर विपरित असर देखने को मिल रहा है। अच्छी पैदावार के लिए फसल को धूप की आवश्यकता होती है, लेकिन एक हफ्ते से धूप नहीं खिली। जिसका असर फसलों पर पड़ने की संभावना बनी है।
इनका कहना…
फसल पर इल्लियों का प्रकोप होने पर किसानें को बारिश थमते ही दवा का छिड़कांव करना चाहिए। पीला मौजेक से बचने के लिए किसान खेतों से पानी की निकासी करें, ताकि बीमारी को नियंत्रित किया जाए।
रामबीर सिंह राजपूत, एसडीओ, कृषि विभाग, बैतूल।
PMFBY : किसान 31 जुलाई तक करवा सकते है फसलों का बीमा
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।