Kharib Kheti News :  4 लाख 20 हजार हेक्टेयर में होगी खरीफ की बोवनी, खेत तैयार करने में जुटे किसान

खरीफ फसल की बोवनी को लेकर कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बोवनी के लिए रकबे का निर्धारण कर दिया है। जिले में जून माह के पहले पखवाड़े में बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने पर बोवनी कार्य भी प्रारंभ हो जाएंगा। कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार खरीफ फसल की बोवनी के लिए जिले में कुल 4 लाख 20 हजार हेक्टेयर का रकबे का लक्ष्य रखा गया है।

Kharib Kheti

Kharib Kheti News : खरीफ फसल की बोवनी को लेकर कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बोवनी के लिए रकबे का निर्धारण कर दिया है। जिले में जून माह के पहले पखवाड़े में बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने पर बोवनी कार्य भी प्रारंभ हो जाएंगा। कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार खरीफ फसल की बोवनी के लिए जिले में कुल 4 लाख 20 हजार हेक्टेयर का रकबे का लक्ष्य रखा गया है। इस रकबे के हिसाब से बोवनी होने का अनुमान लगाया गया है। इस बार सोयाबीन का रकबा 2 लाख 2 हजार हेक्टेयर, मक्का का 1 लाख 60 हजार हेक्टेयर और धान का 33 हजार हेक्टेयर, तूअर का 15 हेक्टेयर रकबा तय किया है। इसके अलावा कुछ हेक्टेयर में कोदोकुटकी की बोवनी होगी। लक्षित रकबे के हिसाब से ही कृषि विभाग द्वारा खरीफ फसल की बोवनी को लेकर तैयारियां की जा रही है।

Betul News : अवैध उत्खनन के प्रकरण में बंसल कंस्ट्रक्शन पर 21.53 करोड़ रुपये का जुर्माना

मक्का का रकबा बढ़ने की संभावना : कृषि विभाग ने खरीफ फसल की बोवनी के लिए फसल के हिसाब से प्रति हेक्टेयर रकबे का लक्ष्य निर्धारित तो कर दिया, लेकिन इस बार मक्के का रकबा बढ़ने की संभावना अधिक बनी है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसानों को सोयाबीन के अच्छे दाम नहीं मिल रहे है, इसलिए किसान अब सोयाबीन के रकबे को कम कर मक्का की बोवनी अधिक कर सकते है। किसानों को इस बार मक्के के अच्छे दाम मिले है, जिसके कारण किसानों का फोकस मक्के की बोवनी की ओर सबसे ज्यादा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि किसानों को सोयाबीन के दाम बहुत कम मिले है। 4 हजार रूपए प्रति क्विंटल सोयाबीन की उपज बिकी है, जबकि मक्का 2300 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका है। इसलिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने सोयाबीन का रकबा कम और मक्के का रकबा बढ़ने की संभावना जताई है।

Betul Today News : बैतूल कलेक्टर ने ली राजस्व सहायकों की क्लास

किसान खेतों को तैयार करने में लगे : प्रतिवर्ष देखने में यह आता है कि जून माह के पहले पखवाड़े में प्री-मानसून की बारिश हो जाती है और खरीफ की बोवनी प्रारंभ हो जाती है। अब जून माह की शुरूआत होने में महज एक पखवाड़े का समय रह गया है। 7 जून से मृग नक्षत्र की शुरूआत हो जाएगी। मृग नक्षत्र की शुरूआत होते ही बारिश होने की संभावना अधिक बनी रहती है। अच्छी बारिश होने पर मृग नक्षत्र में ही किसान बोवनी कर सकते है। मृग नक्षत्र में बोवनी होना अच्छा माना जाता है। अब किसान खरीफ फसल की बोवनी को लेकर खेतों को तैयार करने में जुट गए है। खेतों में हल चलाकर मिट्टी को उलट-पलट करने में लगे है। किसान खेत बनाकर तैयार रखेंगे, ताकि बारिश होने की स्थिति में जल्द बोवनी कार्य प्रारंभ कर सकें। इधर मौसम विभाग ने बैतूल जिले में 15 से लेकर 20 जून तक मानसून की बारिश होने की संभावना जताई है।

इनका कहना है- 

इस वर्ष खरीफ फसल के लिए जिले में 4 लाख 20 हजार हेक्टेयर रकबे में बोवनी का लक्ष्य रखा है। इस बार सोयाबीन के रकबे में कमी आने की संभावना बनी है।
रामवीर सिंह राजपूत, एसडीओ, कृषि विभाग, बैतूल

 Betul Mandi Bhav : आज 14 मई 2024 का बैतूल मंडी भाव, कुल 17828 बोरो की रही आवक

डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Quiz Question और मजेदार जोक्स।

Join whatsapp groups

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.