Hindi Jokes : भाई – ये LIC वाले बड़े कमाल के होते हैं। चिंटू – कैसे ? जवाब सुनकर नहीं रूकेगी हँसी…!
Hindi Jokes : भागदौड़ भरी इस जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो जोर-जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। क्योंकि अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना जरूरी है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। चिकित्सक और योग गुरू भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव की वजह से इंसान कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इसलिए जरूरी है कि वह प्रसन्न रहे। हंसने के कई तरीके हैं। आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं या हंसी-मजाक करके प्रशन्न हो सकते है। इसके अलावा मजेदार जोक्स भी हंसने का एक अच्छा माध्यम बन सकता है, जो स्वस्थ रहने में बड़ी भूमिका निभा सकते है। अगर आप भी लोटपोट होना चाहते है तो हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes)और चुटकुले (chutkule) लेकर आये है, जिन्हें पढऩे के बाद आप अपनी हंसी नही रोक पायेगे…
Fanny jokes : मरीज, डॉक्टर साहब खाना खाने के बाद भूख नही लगती, डॉक्टर ने दिया ऐसा जवाब, हँस कर हो जाएंगे परेशान…
दो सहेलियां आपस में बात कर रही थी…
सहेली – वाह बहन सुना है … तूम चुनाव लड़ रही हो!
महिला – हां और देखना मैं ही पक्का जीतूंगी।
सहेली – अच्छा तुझे ये चुनाव लडऩे का ख्याल कहां से आया।
महिला – अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो
मैं ही तो जीतती हूं।
सहेली… बेहोश
——//—–//——
पति ने अपनी पत्नि को फिल्म ऑफर की …
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा?
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में।
——//—–//——
मिंटू ने चिंटू से बोला
भाई – ये एलआईसी वाले बड़े कमाल के होते हैं।
चिंटू – कैसे ?
मिंटू – दूसरों की बीबी के पास बैठकर,
उन्हें ही उनके पति के मरने के बाद होने वाले फायदे समझाते हैं।
——//—–//——
Fanny Jokes : जब तीसरी बार चोरी करते पकड़ाया चोर, बताया ऐसा कारण बताया कि हँस कर हो जायेगे परेशान …
पति ने पत्नि को शादी का बताया महत्व …!
पति – तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी – कौन सा फायदा?
पति – मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई…
————————-
गर्लफ्रेंड – जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है।
ब्वॉयफ्रेंड ने लडक़ी के सिर को चूमते हुए पूछा
– अब कैसा लग रहा है?
गर्लफ्रेंड – हां, अब बिल्कुल सही हो गया।
पास में ही खड़ा एक डॉक्टर मन ही मन में
भुनभुनाते हुए बोला
– लानत है मेरी एमबीबीएस की डिग्री पर!
——//—–//——
पति-पत्नि की मजेदार नोकझोंक …
पत्नी- सुनो जी, तुम चुकंदर खाया करो।
पति- पर क्यों?
पत्नी- इसे खाने से खून अच्छा लाल और गाढ़ा होता है।
पति- अच्छा, अब तुम्हें खून भी हाई क्वालिटी का पीना है…!
——//—–//——
Fanny Jokes : शादी को समझने के लिए एक वैज्ञानिक ने शादी कर ली… आगे जो हुआ, सुनकर नहीं रोक पायेगे हँसी
शराब कितनी कड़वी, पति ने क्यूं पत्नि को समझाया …
एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई।
पत्नी- यह तो बहुत कड़वी है।
पति- …तो तुम क्या समझती थी कि
मैं अय्याशी करता हूं….
जहर के घूंट पीता हूं, जहर के…!
——//—–//——
मिंटू की मजेदार लॉजिक …
मिंटू – एक लॉजिक मैं आज तक समझ नहीं पाया,
दोस्त- क्या?
छोटू- धीरे बोलो दीवारों के भी कान होते हैं. मान लो कान होते भी हैं तो जुबान तो नहीं होती ना, सुन भी लिया तो किसी को कैसे बताएंगे?
——//—–//——
Fanny jokes : साली – जीजू ससुराल में दामाद को इतना सम्मान क्यों मिलता है? जो जवाब मिला, सुनकर नही रोक पाओगे हँसी…
Disclaimer : यह मजेदार जोक्स कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म से लिये गये है। इनका उद्देश्य केवल आपको थोड़ा हंसाना और गुदगुदाना है। किसी धर्म, जाति, व्यक्ति विशेष की भावनाओं को आहत करना नहीं है या टिप्पणी करना हमारा मकसद नहीं है। यह जोक्स सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लिये गये है।
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।