Harda News: फोरेंसिक टीम पहुंची हरदा, नमूने किये एकत्र
Harda News: Forensic team reached Harda, collected samples
Harda News: पटाखा फैक्ट्री में दूसरे दिन बुधवार सुबह से रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया। जानकारी मिली है कि फोरेंसिक टीम भी हरदा पहुंच गई है। फोरेंसिक टीम घटना स्थल से नमूने एकत्रित कर रही है। फोरेंसिक टीम हादसे में क्षतिग्रस्त हुए आसपास के मकानों में भी पहुंची। बुधवार सुबह से शुरू हुए रेस्क्यू के बाद मलबे के नीचे दबेे और जले शवों को निकलने का काम शुरू किया गया। हादसे के बाद की तस्वीरे ऐसी है कि कोई भी विचलित हो जाये। गौरतलब रहे कि हरदा जिले की पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार 5 फरवरी को हुए ब्लास्ट में करीब 150 लोग घायल हो गये। लगभग 11 लोगों की जान चली गई। ब्लास्ट का असर कई किमी तक हुआ। फैक्ट्री के आसपास मकानों को भी काफी क्षति पहुंची। हालांकि शासन-प्रशासन ने मंगलवार राहत कार्य शुरू कर दिया था। बुधवार को फोरेंसिक टीम ने हरदा पहुंचकर नमूने कलेक्ट किये है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक को भी हिरासत में ले लिया है। फैक्टी में आग लगने के बाद फैक्ट्री मालिक भाग गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।