Gambusia Fish: गंबूजिया मछली करेगी मच्छरों के लार्वा को खत्म

Gambusia Fish: 

Gambusia Fish:  डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का कारण बनने वाले मच्छरों को पनपने से पहले खत्म कर दिया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए प्लॉन तैयार कर लिया है। विभाग बैतूल शहर और ब्लाकों के तालाबों में गंबूजिया मछली डालेगा, जो मच्छरों के लार्वा को खाकर नष्ट कर देती है। मच्छरों का लार्वा नहीं रहेगा तो मच्छरों की संख्या नहीं बढ़ेगी और मलेरियों-डेंगू बीमारियों का खतरा भी कम हो जायेगा। दरअसल बारिश के समय कई जगहों पर पानी थम जाता है। इस पानी में मच्छरों का लार्वा पनपता है। जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ती है। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया-डेंगू बीमारियों की संभावनाओं को कम करने के लिए गंबूजिया मछली तालाबों में छोडऩे का निर्णय लिया है। जिला मलेरिया अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि विभाग द्वारा मलेरिया, डेंगू की बीमारी से निपटने के लिए तैयारियां कर ली है। विभाग द्वारा जिले के विभिन्न तालाबों में गंबूजिया मछलियों को छोड़ा जाएंगा। जहां भी शहर और ब्लॉकों के आसपास में छोटे तालाब है और वहां बारिश में पानी थमा रहता है, ऐसे तालाबों में इन मछलियों को छोड़ा जाएगा। यह मछलियां मच्छरों के लार्वे को खाती है, जिससे तालाब में मच्छर नहीं पनपते है। मच्छर नहीं पनपेंगे तो बीमारियों का भी खतरा कम बना रहेगा।

Betul Today News : जनसुनवाई में भोजन उपलब्ध कराने का अनुरोध लेकर आया था दृष्टिहीन दिव्यांग, कलेक्टर ने सब्जी विक्रय व्यवसाय शुरू करने 5 हजार की दिलाई सहायता 

एक महीने में 50 से 200 अंडे देती है मछलियां : बताया जा रहा है कि एक गंबूजिया मछली एक महीने में 50 से 200 अंडे देती है। जितनी तेजी से मच्छरों का लार्वा बढता है, मछलियोंं की संख्या भी उसी तेजी से बढती है। मलेरिया अधिकारी ने बताया कि गंबूजिया मछलियों को डालने के लिए शहर के तालाबों को भी चिन्हित किया है। जल्द ही विभाग द्वारा कोठीबाजार स्थित फूटा तालाब, अभिनंदन सरोवर और सदर स्थित काशी तालाब में मछलियों को डाला जाएगा। प्रतिवर्ष इन तालाबों में मछलियों को छोड़ा जाता है, ताकि इन तालाबों में लार्वा नहीं पनपे। अधिकारियों का कहना है कि पहले तो कम मछलियों को छोड़ेंगे, एक महीने के बाद मछलियों की तादाद बढ जाएगी।

Betul Today News : कलेक्टर ने कहा- आगामी बैठक में परफार्मेंस खराब मिलने पर अर्थदंड से किया जाएगा दंडित 

लोगों को भी किया जा रहा जागरूक : विभाग द्वारा मलेरिया-डेंगू जैसी बीमारियों को लेकर लोगों को भी जागरूक करने का काम किया जा रहा है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने घरों के आसपास पानी न थमने दे। घर के अंदर कुलर, छतों पर जहां पानी थम जाता है, ऐसे स्थानों से पानी निकालने की व्यवस्था बनाएं। लंबे समय तक पानी थमने के कारण मच्छरों का लार्वा पनपता है। जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ती है। मच्छरों के काटने से मलेरिया-डेंगू जैसी बीमारियां बढ़ती है। इसलिए लोगों को बारिश के दिनों में विशेष सावधानियां रखनी चाहिए। इसके अलावा बुखार आने पर चिकित्सकों की सलाह से उचित जांच व चिकित्सकों की सलाह अनुसार ही दवाओं को सेवन करे।
इनका कहना है –
मच्छरों के लार्वे को खत्म करने के लिए तालाबों में गंबूजिया मछलियों को जल्द ही छोडा जाएगा। यह मछलियां मच्छरों के लार्वे को खा लेती है, जिससे मच्छर नहीं पनपते है।
जितेन्द्र सिंह राजपूत, जिला मलेरिया अधिकारी, बैतूल

Railway News  : नागपुर मंडल ने जून में 1127 रेक लोड करके 454.42 करोड़ रुपये की आय की अर्जित 

डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Quiz Question और मजेदार जोक्स।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.