Food Poisoning: गणतंत्र दिवस पर मध्यान्ह भोजन के बाद आधा सैकड़ा बच्चे बीमार
Food poisoning: Half a hundred children fell ill after mid-day meal on Republic Day
Food Poisoning: गणतंत्र दिवस पर स्कूल में मध्यान्ह भोजन करने के बाद 61 बच्चे फूड प्वाइजनिंग (दूषित भोजन) का शिकार हो गए। खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला रीवा के सिरमौर की ग्राम पंचायत पडरी का हैं।बताया जाता है कि गणतंत्र दिवस पर स्कूल में विशेष भोजन का आयोजन किया था। भोजन में पुरी, सब्जी, लड्डू परोसा गया। यह भोजन खाने के बाद बच्चो की तबियत बिगड़ने लगी। सभी बच्चो को सिविल अस्पताल सिरमौर में भर्ती किया है। जहाँ बच्चो की हालत स्थिर बताई जा रही हैं। फिलहाल खाद्य पदार्थ के सैम्पल ले लिये है और जाँच के लिए भेजे है। सिरमौर एसडीओपी ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। जाँच के बाद जो भी दोषी पाया जाता है उन पर कार्यवाही की जाएगी।