Fanny Jokes : मरीज डॉक्टर से मिलने गया, डॉक्टर : शराब पीना बंद किया या नहीं? मरीज ने दिया ऐसा जवाब सुनकर नहीं रूकेगी हँसी

Fanny Jokes : हंसने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। चिकित्सक और योग गुरू भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव की वजह से इंसान कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इसलिए जरूरी है कि वह प्रसन्न रहे। हंसने के कई तरीके हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स भी हंसने का एक अच्छा माध्यम बन सकता है, जो स्वस्थ रहने में बड़ी भूमिका निभा सकते है।

Fanny Jokes

Fanny Jokes : भागदौड़ भरी इस जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो जोर-जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। क्योंकि अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना जरूरी है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। चिकित्सक और योग गुरू भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव की वजह से इंसान कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इसलिए जरूरी है कि वह प्रसन्न रहे। हंसने के कई तरीके हैं। आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं या हंसी-मजाक करके प्रशन्न हो सकते है। इसके अलावा मजेदार जोक्स भी हंसने का एक अच्छा माध्यम बन सकता है, जो स्वस्थ रहने में बड़ी भूमिका निभा सकते है। अगर आप भी लोटपोट होना चाहते है तो हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आये है, जिन्हें पढऩे के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पायेगे…

यह भी पढ़े मजेदार जोक्स :  Fanny Jokes : लडका- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही, बाबा का जवाब सुनकर नहीं रोक पायेगे हँसी …

 

मरीज डॉक्टर से मिलने गया
डॉक्टर : शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज: जी डॉक्टर साहब, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो ही पी लेता हूं।
डॉक्टर: बहुत बढ़िया…
और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज: जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है….
——//———-//——–
ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर पुलिस ने एक टीचर को रोका …
पुलिसवाला- रुको-रुको !!
महिला – मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं।
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतजार में तो मैं कई सालों से था,
चलो अब 100 बार लिखो
मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नही तोडूंगी ..!!
—–//———-//——–
डॉक्टर-मरीज की मजेदार नोक-झोक
मरीज – डॉक्टर साहब ऑपरेशन सही से करियेगा…
डॉक्टर: ऐसा क्यों?
मरीज: क्योंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है।
यदि ऑपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन…
यदि आपका हाथ हिल गया तो मेरा विसर्जन।
—–//———-//——–

यह भी पढ़े मजेदार जोक्स : Fanny Joks : मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? डॉक्टर- ये दवा नहीं है…

पत्नी के पैरों की उंगली टेबल से टकरा गई
इसी बात को लेकर पति को हंसी आ गई
फिर जो हुआ …
पत्नी ने एंबुलेंस बुलाने कॉल किया तभी ऑपरेटर ने फोन उठाया…
पत्नी – हेलो
ऑपरेटर- आपको क्या समस्या है?
पत्नी- मेरे पैर की उंगली कॉफी टेबल से टकरा गई है।
ऑपरेटर- इसके लिए आप एंबुलेंस बुलाना चाहती हैं?
पत्नी- नहीं, एंबुलेंस तो मेरे पति के लिए है, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था…
ऑपरेटर चुप!
———//———-//——–
बेटा पढ़ाई नहीं कर रहा था तभी पापा ने गुस्से से कहा-
पापा- पढ़ेगा नहीं तो क्या करेगा नालायक?
बेटा- बस चलाऊंगा, फिर अपनी बस लूंगा, आम के बाग खरीदूंगा
बीवी को पढ़ाऊंगा, उसे कलेक्टर बनाऊंगा!
आपके नाम पर अस्पताल खोलूंगा..
पापा ने चप्पल निकाली और बोले- तूने आज फिर सूर्यवंशम देखी है…..
———//———-//——–
शॉपिंग को लेकर पत्नी के हाल…
पढ़े यह मजेदार जोक्स
पत्नी- मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है
पति- अरे, पर मैं तो तुम्हारे साथ शॉपिंग पर जाने की सोच रहा था
पत्नी- जानू, मैं तो मजाक कर रही थी
पति- मैं भी मजाक ही कर रहा था
चल उठ के खाना बना…
———–//——-//———–

यह भी पढ़े मजेदार जोक्स :  Fanny Jokes : शिक्षक- बताओ, शौचालय बनाने के क्या फायदे हैं? जवाब सुनकर नहीं रोक पायेगे हँसी…

पापा से पैसे लेने के लिए बच्चे की होशियारी…
बेटा रो रहा था, उसके पिता ने रोने का कारण पूछा बेटा बोला- 10 रुपये दो, तब बताऊंगा…
पिता ने 10 रुपए का नोट दिया
और कहा- अब बताओ बेटे! तुम क्यों रो रहे थे?
बेटा बोला- मैं तो 10 रुपये के लिए ही रो रहा था
अब मिल गए…..
———//——-//———–
बेटा- पापा से
आपने मम्मी से शादी क्यों की, आपने ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली?
पापा- उसके गाल का छोटा सा तिल
बच्चा- कमाल है !
इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली….
—————//————//–————-

यह भी पढ़े मजेदार जोक्स : Fanny Latest Jokes : डॉक्टर – चश्मा किसके लिए बनवाना है…? चिंटू – टीचर के लिए…! डॉक्टर – पर क्यों…? चिंटू- क्योंकि …

Disclaimer : यह मजेदार जोक्स कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म से लिये गये है। इनका उद्देश्य केवल आपको थोड़ा हंसाना और गुदगुदाना है। किसी धर्म, जाति, व्यक्ति विशेष की भावनाओं को आहत करना नहीं है या टिप्पणी करना हमारा मकसद नहीं है। यह जोक्स सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लिये गये है।

डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.