Fanny jokes : साली – जीजू ससुराल में दामाद को इतना सम्मान क्यों मिलता है? जो जवाब मिला, सुनकर नही रोक पाओगे हँसी…
Fanny Jokes : भागदौड़ भरी इस जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो जोर-जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। क्योंकि अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना जरूरी है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। चिकित्सक और योग गुरू भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव की वजह से इंसान कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इसलिए जरूरी है कि वह प्रसन्न रहे। हंसने के कई तरीके हैं। आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं या हंसी-मजाक करके प्रशन्न हो सकते है। इसके अलावा मजेदार जोक्स भी हंसने का एक अच्छा माध्यम बन सकता है, जो स्वस्थ रहने में बड़ी भूमिका निभा सकते है। अगर आप भी लोटपोट होना चाहते है तो हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes)और चुटकुले (chutkule) लेकर आये है, जिन्हें पढऩे के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पायेगे…
यह भी पढ़े मजेदार जोक्स :Interesting Jokes : चिंटू ने 100 नंबर पर फोन करके जो बोला, सुनकर नही रुकेगी हँसी
चिंटू (पिंटू से): अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी
पिंटू: मैं उसे अभी सजा देता हूं
चिंटू: रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है
पिंटू: हैरानी से, कैसे?
चिंटू: मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया….
————//———-//————
बॉयफ्रेंड – मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे हैं…
गर्लफ्रेंड – तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं…?
बॉयफ्रेंड – एक पत्नी और दो बच्चे…!
———–//———-//————
पति-पत्नी के तलाक का जज साहब ने फैसला सुनाया
जज साहब – (पति से) भरण-पोषण के लिए पत्नी को सैलरी देनी होगी
इसे सुनकर पति हंसने लगा।
जज ने क हा- इसमें खुश होने वाली बात क्या है?
पति-पहले ये मेरी पूरा सैलरी रख लेती थी।
————//———-//————
यह भी पढ़े मजेदार जोक्स : Fanny Jokes : मरीज डॉक्टर से मिलने गया, डॉक्टर : शराब पीना बंद किया या नहीं? मरीज ने दिया ऐसा जवाब सुनकर नहीं रूकेगी हँसी
मच्छर का बच्चा पहली बार उड़ा…
जब वापिस आया तो बाप ने पूछा-
कैसा लगा उड़कर?
मच्छर का बच्चा बोला- बहुत अच्छा,
जहां भी गया लोग तालियां बजा रहे थे.
————//———-//————
चिंटू ने हजामत की दुकान खोली।
एक ग्राहक शेव कराने आया।
चिंटू: मूंछ रखनी है?
ग्राहक: हां।
चिंटू ने ग्राहक की मूंछ काट कर उसके हाथ में देते हुए कहा – लो रख लो, जहां रखनी है।
————//———-//————
शिक्षक- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े…
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
चिंटू – सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के
अविवाहित होने का पता चलता है,
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है।
————//———-//————
साली – अच्छा जीजू एक बात बताओ…
ससुराल में दामाद को इतना सम्मान क्यों मिलता है?
जीजू – क्योंकि वे लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा हैं…
बस क्या था, पत्नी ने भी बात सुन ली।
उसके बाद घर पर जो तूफान आया। जिसमें जीजा जी तहस- नहस ।
————//———-//————
यह भी पढ़े मजेदार जोक्स : Fanny Jokes : लडका- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही, बाबा का जवाब सुनकर नहीं रोक पायेगे हँसी …
चिंटू: चैटिंग किसे कहते हैं?
पिंटू: पता नहीं तुम ही बताओ!
चिंटू: जो एक दूसरे का थोबड़ा देखे बिना ही एक दूसरे से बात करते हैं,
आधुनिक समाज में उसे ही चैटिंग कहते हैं…
————//———-//————
शिक्षक – बताओ कौन सी ऐसी चीज है जो खींचने से छोटी होती है?
चिंटू फटाफट बोला – सर बीड़ी…!
शिक्षक- नशेड़ी की औलाद… तू निकल मेरी क्लास से बाहर!
————//———-//————
पति- क्या कर रही हो तुम?
पत्नी- आसमान देख रही हूं।
पति- आज मौसम कितना हसीन है एक भी तारा नहीं दिख रहा है।
पत्नी (पति से बोली)- अच्छा एक बात बताओ
पति- हां पूछो
पत्नी- वो कौन सी चीज है जो तुम रोज देख सकते हो पर ला नहीं सकते ?
पति तुरंत बोला- पड़ोसन !
पति की बात सुनकर पत्नी ने उसे चांद तारे सब एक साथ दिखा दिए
——–//——–//———-
यह भी पढ़े मजेदार जोक्स : Fanny Joks : मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? डॉक्टर- ये दवा नहीं है…
Disclaimer : यह मजेदार जोक्स कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म से लिये गये है। इनका उद्देश्य केवल आपको थोड़ा हंसाना और गुदगुदाना है। किसी धर्म, जाति, व्यक्ति विशेष की भावनाओं को आहत करना नहीं है या टिप्पणी करना हमारा मकसद नहीं है। यह जोक्स सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लिये गये है।
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।