Fanny Joks : मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? डॉक्टर- ये दवा नहीं है…
Fanny Joks : भागदौड़ भरी इस जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो जोर-जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। क्योंकि अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना जरूरी है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। चिकित्सक और योग गुरू भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव की वजह से इंसान कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इसलिए जरूरी है कि वह प्रसन्न रहे। हंसने के कई तरीके हैं। आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं या हंसी-मजाक करके प्रशन्न हो सकते है। इसके अलावा मजेदार जोक्स भी हंसने का एक अच्छा माध्यम बन सकता है, जो स्वस्थ रहने में बड़ी भूमिका निभा सकते है। अगर आप भी लोटपोट होना चाहते है तो हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आये है, जिन्हें पढऩे के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पायेगे…
यह भी पढ़े : Fanny Latest Jokes : डॉक्टर – चश्मा किसके लिए बनवाना है…? चिंटू – टीचर के लिए…! डॉक्टर – पर क्यों…? चिंटू- क्योंकि …
क्लास में टीचर ने मोनू से कहा
खड़े हो जाओ, और 1 से लेकर 10 तक गिनती सुनाओ।
मोनू खड़े होकर बोला-
1, 2, 3, 4, 6 , 7, 8, 9, 10..
टीचर बोली- 5 कहां है।
मोनू- मैडम जी वो मर गया।
टीचर बोली- मर गया, मतलब।
मैडम जी सुबह रेडियो पे आया कि एक हादसे में 5 की मौत हो गई।
————//——————–//—————–
मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है?
डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था कि चल रहा है या नहीं।
————//——————–//—————–
खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालकर देहाती डॉक्टर बोला…
डॉक्टर- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना…
खूबसूरत लड़की- पर क्यों?
डॉक्टर- आई ड्राप डालना है।
————//—————-//————-
यह भी पढ़े : Fanny Jokes : शहर में रहने वाली लडक़ी की शादी गांव में हुई, बहू जींस पहन कर घर से बाहर जाने लगी तो सास बोली …
मरीज- डॉक्टर साहब, मैं बहुत खुश हूं।
चैन की नींद सोता हूं, कोई टेंशन नहीं है।
हर काम में दिल भी लगता है, लेकिन ऐसा क्यों है?
डॉक्टर- मैं तुम्हारी बीमारी समझ गया हूं। तुम्हें विटामिन ‘शी’ की जरूरत है।
———-//——————–//———–
बेटा : नल से आते पानी को देखकर बोला,
पापा ये पानी कहाँ से आता है ?
पापा .- बेटा नदी से….
बेटा .-तो फिर मुझे नदी देखनी है.
पापा उसे नदी दिखाने ले गए,
बेटे ने उन्हें नदी में धक्का मारकर गिरा देता है
और भागता हुआ घर आकर माँ को बोला
मम्मी जल्दी से नल खोलो ,पापा आते होंगे!
————-//——————–//—————–
टीचर – मोनू, अगर तुम्हारे पास पंद्रह सेब हों जिनमें से
6 सेब तुम मोनी को दे दो, 4 सुनिता को और 5 सेब डौली को दे दो तो तुम्हें क्या मिलेगा?
मोनू – सर ! मुझे तीन नई गर्लफ्रेंड मिलेगी
————-//——————–//—————–
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं…
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा..!!
————//——————–//—————–
यह भी पढ़े : Fanny Jokes (पति-पत्नी के फन्नी जोक्स):पति – सब्जी में नमक क्यों नहीं है? पत्नी – जी…हमारे यहाँ
बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी…
————-//——————–//—————–
पति- जान, मैंने सोचा तुम मुझे मिस कर रही होगी, तो कॉल कर लूं।
पत्नी- अच्छा! अभी सुबह जो लड़ाई हुई थी, तो वो क्या था?
पति एकदम शांत…मन ही मन बोला- अरे यार, ये तो घर पर लग गया…!!
————-//——————–//—————–
महिला- मेरा वजन कैसे कम होगा?
पति- अपनी गर्दन को रोजाना दाएं बाएं हिलाती रहो।
महिला- किस समय?
पति- जब कोई खाने को पूछे!
————-//——————–//—————–
शिक्षक – कल मैं सूरज पर लेक्चर दूंगी, कोई भी क्लास मिस मत करना.
मोनू – लेकिन मैं नहीं आ पाऊंगा मैम.
शिक्षक – क्यों?
मोनू – मेरी मम्मी इतनी दूर जाने नहीं देंगी…
————-//——————–//—————–
यह भी पढ़े : Fanny Jokes : मामा – तुझे इतनी मार क्यों पड़ी ? भांजा – बारात में गलत बोल…
पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई.
पत्नी बाजार जाके जहर लाई और खा लिया.
लेकिन वो मरी नहीं बल्कि बीमार पड़ गई.
पति गुस्से से बोला – 100 बार कहा है कि चीजें देख कर खरीदा करो,
अब पैसे भी गए और काम भी नहीं हुआ…
————//——————–//—————–
पत्नी: आपको मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार।
पति: मुझे तो तेरी ये मजाक करने की आदत बहुत अच्छी लगती है….
————-//——————–//—————–
पत्नी: सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी
तब मैं खाना बनाकर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
पति: तो?
पत्नी: तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो?
पति: क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो…..
————-//——————–//—————–
टीचर – पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
मोनू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
टीचर – बता ताजमहल किसने बनाया
मोनू- मिस्त्री ने
टीचर- अबे गधे मतलब किसने बनवाया
मोनू- ठेकेदार ने बनवाया होगा।
————-//——————–//—————–
यह भी पढ़े : Fanny Jokes : मामा – तुझे इतनी मार क्यों पड़ी ? भांजा – बारात में गलत बोल…
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे…
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !
————//——————–//—————–
कड़क मिजाज एक कर्नल ने गलती से लात मारने वाली भैंस खरीद ली…
जब भी वो भैंस को खोलता तो भैंस उसके हाथ से छूटकर भाग जाती।
ये सब व्यक्ति की पत्नी से देखा नहीं गया।
पत्नी बोली: सुनिए जी, इसे इतना नहीं मारिए, वरना ये दूध नहीं देगी।
व्यक्ति: अरे मुझे दूध नहीं चाहिए, डिसिप्लिन चाहिए…डिसिप्लिन।
————-//——————–//—————–
मोनू की लंबी तपस्या के बाद अप्सरा प्रकट होकर बोली…
अप्सरा- मैं तुम्हारी तीन इच्छाएं पूरी कर सकती हूं।
एक मैं जानती हूं, बाकी और दो बताओ।
मोनू- पहली क्या है?
अप्सरा- सलमान खान की भी यही है, जल्दी ब्याह करा दो?
————//——————–//—————–
यह भी पढ़े : Fanny Jokes : डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी…
Disclaimer : यह मजेदार जोक्स कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म से लिये गये है। इनका उद्देश्य केवल आपको थोड़ा हंसाना और गुदगुदाना है। किसी धर्म, जाति, व्यक्ति विशेष की भावनाओं को आहत करना नहीं है या टिप्पणी करना हमारा मकसद नहीं है। यह जोक्स सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लिये गये है।
: Join us whataap group :
डिसप्ले : डॉट बैतूल पर आप को मिलेगी जिले के अलावा देश, विदेश, मध्यप्रदेश, अन्य राज्य, बिजनेस, अपराध, कृषि, दर्शनीय-पर्यटन, हेल्थ, मनोरंजन की खबरे।