Fanny jokes : मरीज, डॉक्टर साहब खाना खाने के बाद भूख नही लगती, डॉक्टर ने दिया ऐसा जवाब, हँस कर हो जाएंगे परेशान…
Fanny Jokes : भागदौड़ भरी इस जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो जोर-जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। क्योंकि अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना जरूरी है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। चिकित्सक और योग गुरू भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव की वजह से इंसान कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इसलिए जरूरी है कि वह प्रसन्न रहे। हंसने के कई तरीके हैं। आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं या हंसी-मजाक करके प्रशन्न हो सकते है। इसके अलावा मजेदार जोक्स भी हंसने का एक अच्छा माध्यम बन सकता है, जो स्वस्थ रहने में बड़ी भूमिका निभा सकते है। अगर आप भी लोटपोट होना चाहते है तो हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes)और चुटकुले (chutkule) लेकर आये है, जिन्हें पढऩे के बाद आप अपनी हंसी नही रोक पायेगे…
Fanny Jokes : जब तीसरी बार चोरी करते पकड़ाया चोर, बताया ऐसा कारण बताया कि हँस कर हो जायेगे परेशान …
चिंटू बंटू के घर गया।
बंटू के घर गया, वहा फ़ोटो देखकर बोला –
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।
चिंटू की बात सुनकर मंटू बोला-
कहां है यार..आज तक ना तो तेरी
भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी।
——-//——//——-
पति- आज सब्जी बिल्कुल भी अच्छी नहीं बनी है।
पत्नी- चुपचाप खा लो।
सब्जी को फेसबुक पर 500 लोगों ने लाइक किया है और आपके ही अलग नखरे हैं।
पति बेहोश…
——-//——–//——–
मरीज(डॉक्टर से): मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती, सोने के बाद नींद नहीं आती,
काम करूं तो थक जाता हूं!
डॉक्टर: ये तो बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो, सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे…..
——-///——//—–
Fanny Jokes : शादी को समझने के लिए एक वैज्ञानिक ने शादी कर ली… आगे जो हुआ, सुनकर नहीं रोक पायेगे हँसी
एक लड़का अचानक लड़की देखकर शायर बन गया-
“लफ्ज तेरे, गीत मेरे, ग़जल कोई सुना डालू क्या?”
लड़की बोली- “हाथ मेरे, गाल तेरे,
कान के निचे बजा डालू क्या?”
——-//——–///———
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मार दिया…
पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की…?
पत्नी- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी…!
———-//——–//———
भूगोल की खूबसूरत टीचर को देखकर पप्पू आह भरकर बोला…
टीचर- गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है?
पप्पू- घर से स्कूल के लिए मेकअप कर निकलती है, और स्कूल के पीछे कालू से मिलती है।
——//——-//——–
Fanny jokes : साली – जीजू ससुराल में दामाद को इतना सम्मान क्यों मिलता है? जो जवाब मिला, सुनकर नही रोक पाओगे हँसी…
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना,
ग्राहक- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिये,
मैनेजर- देखिये आप गुस्सा मत करिये,
शांति से बात कीजिये..
ग्राहक- ठीक है बुलाओ शांति को,
आज उसी से बात करूंगा !
बैंक मैनेजर सिर पकड़कर बैठ गया…!
—-//——-//——–
रेलवे स्टेशन पर लिखा था-
बिना टिकट यात्रा करने वाले होशियार।
ट्रेन के इंतजार में खड़े चिंटू ने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह!
जो टिकट न खरीदें वो होशियार और हमने खरीद रखी है तो हम बेवकूफ?
—-//——-//——–
चिंटू- मेरे पापा तो बहुत ही डरपोक किस्म के इन्सान हैं,
जब भी बरसात में जोर से बिजली चमकती है,
तो वो पलंग के नीचे घुस जाते हैं,
मिंटू- मेरे पापा तो इससे भी ज्यादा डरते हैं,
मेरी मम्मी जब भी नानी के घर जाती है,
तो पास वाली आंटी के घर सोने चले जाते हैं।
Fanny Jokes : लडका- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही, बाबा का जवाब सुनकर नहीं रोक पायेगे हँसी …
Disclaimer : यह मजेदार जोक्स कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म से लिये गये है। इनका उद्देश्य केवल आपको थोड़ा हंसाना और गुदगुदाना है। किसी धर्म, जाति, व्यक्ति विशेष की भावनाओं को आहत करना नहीं है या टिप्पणी करना हमारा मकसद नहीं है। यह जोक्स सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लिये गये है।
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।