Crime News :जहर खाने से छात्रा की मौत, अज्ञात हमलावरों ने युवक को किया गंभीर घायल
Crime News: Student dies after consuming poison, youth seriously injured by unknown assailants

Crime News: बैतूल। पेट दर्द से परेशान 10वी की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया था। जहाँ छात्रा ने दम तोड़ दिया। इधर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोपना क्षेत्र के बर्रीढाना की 18 वर्षीय छात्रा अंशु कक्षा दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा के पिता समरू ने बताया कि वह सभी लोग खेत गए थे। शाम को घर लौटे तो अंशु ने खाना बना कर रखा था। खाना खाने के बाद सभी सो गए। रात 12 बजे बेटे ने आकर बताया कि दीदी उल्टी कर रही है। छात्रा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहाँ से छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि छात्र काफी समय से पेट में दर्द की बीमारी से पीड़ित थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
इधर बैतूल हमलपुर इलाके में युवको का विवाद चल रहा था। तभी वह से गुजर रहे नवीन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि रास्ते मे 10-12 लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे, उसी समय नवीन भी वह से गुजर रहा था। युवको ने नवीन को उसका साथी समझ कर मारना शुरू कर दिया। जिसमें नवीन को गंभीर चोट आई हैं। जिसका जिला हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।