Brain Exercise : एक किले के दो ही द्वार, उनमें सैनिक लकड़ीदार…
Brain Exercise: A fort has only two gates, soldiers in them are wooden...
Brain Exercise : पहेलियाँ न केवल बच्चों में ह्यूमर का विकास करती हैं, बल्कि उनकी तर्क-बुद्धि को भी बढ़ाती हैं। पहेलियाँ बुझाने की कला से बच्चे किसी भी शब्द या वाक्याशों को समझ सकते है। इससे बच्चों में शब्दों के भीतर छुपे अर्थ को पहचानने की क्षमता बढ़ती है। पहेलियां न केवल मजेदार होती हैं बल्कि यह रचनात्मक रूप से सोचने और दिमाग चलाने का मौका देती हैं। विचार शक्ति को भी बढाती हैं। जब माता-पिता बच्चे के साथ ऐसे दिमाग चलाने वाले खेल खेलते हैं, तो उनके बीच रिश्ते को और मजबूत करता है। यह बच्चों को दूसरों के साथ बातचीत करने और सामाजिक बातों को समझने में भी मदद करता है।
कुछ चुनिंदा पहेलियां जो बच्चों के साथ-साथ आपको भी सोचने के लिए मजबूर कर देगी ……….
1. सिर छोटा और पेट बडा, तीन टांग पर रहता खडा
खाता हवा और पीता हूं तेल, फिर दिखलाता अपना खेल?
2. मुझे सुनाती सबकी नानी, प्रथम कटे तो होती हानि,
बच्चे भूले खाना, पानी, एक था राजा, एक थी रानी।
GK Question: पौधे अपना खाना किस प्रक्रिया से खाते हैं?
3. एक किले के दो ही द्वार, उनमें सैनिक लकड़ीदार,
टकराए जब दीवारों से, खत्म हो जाये उनका संसार ?
4. एक टांग पर खडी रहू मैं, एक जगह पर अडी रहू मैं, अंधियारे को दूर भगाऊ, धीरे-धीरे गलती जाऊ?
5. रंग बिरंगा बदन है इसका, कुदरत का वरदान मिला,
इतनी सुंदरता पाकर भी, दो अक्षर का नाम मिला,
ये वन में करता शोर, इसके चर्चे हैं हर ओर।
बताओ कौन ?
6. जितना ज्यादा सेवा करता उतना घटता जाता हूं
सभी रंग का नीला पीला पानी के संग भाता हूं बताओ क्या?
GK Question: सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन सा है?
7. दो अक्षर का मेरा नाम, हरदम रहता मुझे जुखाम,
कागज़ है मेरा रुमाल, बताओ क्या है नाम ?
8. लंबा तन और बदन है गोल, मीठे रहते मेरे बोल,
तन पे मेरे होते छेद, भाषा का मैं करूँ ना भेद।
अब बताओ जवाब क्या है?
Brain Exercise : मैं सबको देता हूं ज्ञान, काला रंग है मेरी शान, बूझो तो मेरा नाम…
9. एक बादल ऐसा, जब मन आये गरजता।
वैसे तो दु:ख और सुख है इसके साथी
मौसम पर बिन मौसम भी बरसता।
समय की ना परवाह करे,
सब के पास हर पल यूँ ही पड़े रहे।
10. यह फूल है काले रंग का, सिर पर हमेशा सुहाए।
तेज धूप में खिल-खिल जाता, पर छाया में मुरझाए।
बताओ क्या ?
उत्तर :
1. – स्टोव 2. -कहानी 3. – माचिस 4. – मोमबत्ती 5. – मोर 6. – साबुन 7. – पेन 8. – बांसुरी 9. – आंसू 10. – छतरी
GK Question: क्या आप जानते है।… मनुष्य के बाद सबसे समझदार जीव किसे माना जाता है?
Disclaimer: पहेलिया कुछ सोशल मीडिया से ली गई है। पहेलियों के माध्यम से आपके सोचने का तर्ज बढ़ेगा। बच्चों की दिमागी करसत होगी। पहेलियों से बच्चों में शब्दों और वाक्यांशों को समझने में बल मिलेगा ….