Bhaisdehi News : कलेक्टर ने भैंसदेही में राजस्व अधिकारियों की ली बैठक

Bhaisdehi News

Bhaisdehi News : राजस्व महाअभियान 2.0 के संचालन को लेकर जिला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई थी, जिसमें जिला कलेक्टर नरेन्द्र सिंह सूर्यवंशी, भैंसदेही एसडीएम शैलेन्द्र कुमार हनोतिया, तहसीलदार भगवानदास कुमरे, नायब तहसीलदार रामदास नागोरिया सहित समस्त हल्का पटवारी मौजूद रहे। बैठक में जिला कलेक्टर ने नामांतरण, बटवारा, विवादित नामांतरण प्रकरणों का नियम अनुसार निपटारा, नक्शों में तरमीम और भू अभिलेख का शुद्धिकरण जैसे कार्य समय पर किये जाने के निर्देश दिये।

Rail Coach Restaurant : बैतूल, आमला सहित कुल 6 रेलवे स्टेशनो पर शुरू होंगे ‘रेल कोच रेस्टोरेंट’

कलेक्टर ने कहा कि पीएम सम्मान निधि का सत्यापन, केवायसी, आधार लिंक जैसे महत्वपूर्ण कार्यो के लिए भी पटवारियों और राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। गौरतलब रहे कि राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत नामांतरण, बटवारा, और विवादित नामांतरण प्रकरणों का नियम अनुसार निराकरण किया जाएगा। नक्शों में तरमीम का कार्य सतत जारी रहेगा। डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण, फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन, और ऑफलाइन नंबर से नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर अनिवार्यता करना भी इस अभियान का हिस्सा है। कलेक्टर ने कहा कि आमजनता शासन की योजना का लाभ उठाएं और पीएम किसान योजना का लाभ सभी पात्रों को दिया जाएगा।

बैठक के उपरांत कलेक्टर ने रेस्ट हाऊस में पौधारोपण किया। इस अवसर पर एसडीएम शैलेन्द्र कुमार हनोतिया, तहसीलदार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी राकेश कास्दे उपस्थित रहे।

First Shravan Somvar 2024 : श्रावण मास के पहले सोमवार मंदिरों में रही भीड़

डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स। 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.