Bhaisdehi News : श्री नावंगे के निवास पर खिले ब्रम्ह कमल, अच्छी बारिश के लिए शिवलिंग पर किये अर्पित

Bhiasdehi News

कमलेश कावडक़र, भैंसदेही

Bhaisdehi News : माँ पूर्णा नगरी के समाजसेवी कुनबी समाज संगठन ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नावंगे के निवास पर सैकड़ो की संख्या में ब्रह्म कमल खिले। इन फूलों को शहर के संकट मोचन हनुमान मंदिर स्थित शिवलिंग की पूजन अर्चन कर अर्पित किए गए। श्री नावंगे ने बताया कि ब्रह्म कमल का फूल साल भर में एक बार ही खिलते है और केवल चार से पांच घंटे के लिए खिलते हैं। श्री नांवगे ने बताया कि इन फूलों को भगवान शिव को अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की। Bhiasdehi News

ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति ब्रह्म कमल के फूल को खिलते हुए देख लेता है, उसके सौभाग्य में वृद्धि होती है और जिस घर में ब्रह्म कमल का फूल खिलता है, वहां मां लक्ष्मी हमेशा निवास करती हैं। वैसे ब्रह्म कमल फूल को ब्रह्मदेव का रूप माना जाता है और जब यह फूल खिलता है तो भगवान विष्णु की आकृति इस फूल पर दिखाई देती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव को ब्रह्म कमल का फूल अर्पित करने से इसका फल तुरंत मिलता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। भगवान शिव को सफेद रंग का ब्रह्म कमल का फूल अति प्रिय है। भगवान विष्णु ने यही फूल शिवजी को अर्पित किए थे। इस फूल को जो भी खिलते देख लेता है उसका भाग्य खुल जाता है।

Betul News : अब बीमार ट्रेन यात्रियों को तत्काल मिलेगी चिकित्सा सुविधा, ‘संजीवनी’ मिशन की शुरुआत

डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Quiz Question और मजेदार जोक्स।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.