Betul Today News : अपने श्रम से परिवार पाल रही कर्मवीर महिलाओं का किया सम्मान

Betul Today News: Honored the brave women who are raising their families with their hard work.

Betul Today News : राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी महिला संगठन ने अपने श्रम से परिवार पाल रही कर्मवीर महिलाओं का सम्मान उनके कार्य स्थल पर जाकर किया। राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कविता मालवीय ने बताया कि मीरा पंवार एक महिला होते हुए शहर में ऑटो चलाकर  परिवार का पालन पोषण कर रही है। मीरा पंवार उन लोगों के लिए आदर्श है जो रोजगार के लिए सरकार की तरफ देखते हैं। अपने श्रम से उन्होंने परिवार और समाज में आदर्श स्थापित किया है।

Betul Crime News: विवाह के लिए नहीं माने परिजन तो प्रेमी जोड़े ने खाया जहर

राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की जिला अध्यक्ष श्रीमती लता सोनी ने बताया कि शांति बाई एक ऐसी महिला है जो अपनी नातिन को पाल रही है। उनकी नातिन के माता-पिता बचपन में ही स्वर्ग सिधार चुके थे, ऐसी स्थिति में शांति बाई ने घरो में बर्तन मांजकर अपनी नातिन को बड़ा किया, आज शांति बाई अपने श्रम से अपनी नातिन का विवाह भी करने वाली है। संगठन की सचिव श्रीमती पिंकी नामदेव ने बताया कि जिला अस्पताल के सामने कुसुम बाई एक ऐसी महिला है जो चाय बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर कर रही है। राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कविता मालवीय जिला अध्यक्ष लता सोनी एवं सचिव पिंकी नामदेव ने इन्हीं कर्मवीर महिलाओं को उनके कार्य स्थल पर जाकर साड़ी अंग वस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर कर्मवीर महिलाओं का सम्मान किया एवं भविष्य में किसी भी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.