Betul News : आग से झुलसी महिला, मौत
Betul News: Woman burnt by fire, dies
Betul News : कोतवाली थाना क्षेत्र में खंजनपुर इलाके के गोंडीपुरा निवासी एक महिला की जलने से मौत हो गई। शुक्रवार रात महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पुलिस जांच में ही वास्तविक वजह का पता चल सकेगा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्वती पति मोहन उईके (77) निवासी गोंडीपुरा खंजनपुर बैतूल शुक्रवार रात आग से झुलस गई थी। महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया था। उपचार के दौरान शनिवार को महिला की मौत हो गई। मृतिका का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
