Betul News : सडक़ हादसे में दो की मौत, किसान ने लगाई फांसी
Betul News: Two killed in road accident, farmer hanged himself
Betul News: मुलताई क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घायल है। इधर मुलताई क्षेत्र के ग्राम चिखलीमाल निवासी एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। मुलताई थाने से मिली जानकारी के अनुसार सडक़ हादसा भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे पर मुलताई के समीप बिरूल चौराहे के पास हुआ। बताया जाता है कि बंजारीढाल आमला निवासी दीनू कुमरे, जंबाड़ा निवासी धुडिया पिता जीतू मोरे और संजीव मोरे बाइक से बिरूल की ओर से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दीनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धुडिया पिता जीतू मोरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। संजू को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
किसान ने लगाई फांसी : एक किसान ने पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया जाता है कि किसान का एक्सीडेंट हुआ था। ऑपरेशन के बाद किसान बीमार रहने लगा था। इसी वजह से किसान पहले भी दो-तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुलताई क्षेत्र के ग्राम चिखलीमाल निवासी मोहनसिंह पिता गरीबा उइके (43) ने रविवार रात अपने खेत में महुंए के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नि पूर्णाबाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।