Betul News : बारात में विवाद के दौरान पलटा डीजे वाहन, दो की दबने से मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी में लगाई आग
Betul News : शादी समारोह में डीजे पर गाने बजने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ड्राइवर ने डीजे वाहन रिवर्स पीछे लिया। इससे कुछ लोग टकरा गए। ढलान होने से डीजे वाहन भी पलट गया। घटना में दो लोग कुचल गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई, वही अन्यमहिला घायल हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के जामू ढाना में गुरुवार शादी समारोह था शादी समारोह में गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ड्राइवर ने गाड़ी को रिवर्स लिया। ढलान होने के कारण डीजे वाहन पलट गया।। जिसमें तीन लोग दब गए। इनमे से दो लोगो की मौत ही गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने डीजे वाहन में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी सहित एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
Betul News : जल स्त्रोतों का पुर्नउद्धार के लिए पर्यावरण दिवस से चलाया जाएगा जन आंदोलन
घटना में इनकी हुई मौत : यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार रात करीब 1:00 का बताया जा रहा है। शाहपुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते घटनास्थल पर पहुंचा थे। डीजे में लगाई गई आग को बूझाया गया। डीजे वाहन के नीचे रेशमा(17) और दो अन्य महिलाएं दब गई। जिन्हें घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती करवाया। जहाँ रामरती (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई, वही रेशमा ने जिला चिकित्सालय लाते समय दम तोड़ दिया। अन्य घायल महिला शांता(30) का इलाज जारी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। दो मोतों पर मर्ग कायम किया गया है।
MP Mansoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून का केरल में प्रवेश, संभवत: जल्द बारिश से तरबतर होगा मध्यप्रदेश
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Quiz Question और मजेदार जोक्स।