Betul News : रतनजोत के बीज खाने से 5 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
Betul News : स्कूल से आते समय कुछ बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिये। जिससे बच्चों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाढऱी ढाना, केहलपुर और खजरी के रहने वाले बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में खेलते खेलते सुहाना उम्र 7 वर्ष, संतरी उम्र 7 वर्ष, शंकर उम्र 5 वर्ष, पूजा उम्र 5 वर्ष और राजेंद्र उम्र 6 वर्ष ने रतनजोत की बेल में लगे बीज खा लिये थे। शाम के समय सभी बच्चों के पेट में दर्द होना शुरू हो गया। उल्टी होने लगी। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर बच्चों को बोरदेही के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गये, जहां बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि बच्चों को गैस्ट्रोइंटाइटस की समस्या हुई थी। उन्हें भर्ती कराया गया था। सुबह तक बच्चों की हालत में सुधार आ गया। फिलहाल बच्चो की हालत सामान्य बताई जा रही है।
Prime Minister’s College of Excellence : गृह मंत्री वर्चुअली करेंगे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।