Betul Mandi News: बैतूल कृषि उपज मंडी में कुल 9665 बोरो की आवक (3 फरवरी 2024)
Betul Mandi News: Total arrival of 9665 sacks in Betul Agricultural Produce Market (3 February 2024)
Betul Mandi News: बैतूल जिले की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी बडोरा में शनिवार 3 फरवरी 2024 को मक्का की सर्वाधिक आवक रही। कृषि उपज मंडी बडोरा में सोयाबीन, गेहूं, चना की भी खरीदी की गई। कृषि उपज मंडी बडोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सोयाबीन के 645 बोरे, चना 72 बोरे, मक्का 6231 बोरे और 2717 बोरे गेंहू खरीदा गया। शनिवार को कृषि उपज मंडी में कुल 9665 बोरो की आवक रही। कृषि उपज मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम भाव 4000 और उच्चतम 4700 रूपये रहा। प्रचलित भाव 4400 था। इसी तरह चने का न्यूनतम भाव 5049, उच्चतम भाव 5251 और प्रचलित 5151 रहा। मक्का का 2078 न्यूनतम, 2210 अधिकतम, प्रचलित भाव 2125 था। गेंहु के भाव 2350 न्यूनतम, 3000 अधिकतम और 2530 प्रचलित भाव रहा।