Betul Mandi News : 13 फरवरी 2024 को बैतूल बडोरा मंडी में 7991 बोरो की रही आवक

Betul Mandi News : There was arrival of 7991 sacks in Betul Badora Mandi on 13 February 2024.


Betul Mandi News : बैतूल जिले की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी बडोरा में मंगलवार 13 फरवरी 2024 को मक्का की सर्वाधिक आवक रही। कृषि उपज मंडी बडोरा में सोयाबीन, गेहूं, चना की भी खरीदी की गई। कृषि उपज मंडी बडोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सोयाबीन के 1295 बोरे, चना 50 बोरे, मक्का 4901 बोरे और 1707 बोरे गेंहू खरीदा गया। 1 बोरा सरसो, 36 बोरा तुअर और 1 बोरा मूंग की भी खरीदी मंडी में हुई।

मंगलवार को कृषि उपज मंडी में कुल 7991 बोरो की आवक रही। कृषि उपज मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम भाव 3001 और उच्चतम 4700 रूपये रहा। प्रचलित भाव 4490 था। इसी तरह चने का न्यूनतम भाव 5100, उच्चतम भाव 5600 और प्रचलित 5450 रहा। मक्का का 1958 न्यूनतम, 2211 अधिकतम, प्रचलित भाव 2140 था। गेंहु के भाव 1800 न्यूनतम, 2850 अधिकतम और 2480 प्रचलित भाव रहा। इसी तरह सरसो का न्यूनतम, अधिकतम और प्रचतिल भाव 4575, तुअर का न्यूनतम 6001 उच्चतम 9500 और प्रचलित भाव 8900 तथा मूंग का न्यूतनम, उच्चतम और प्रचलित भाव 5000 रूपये था।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.