Betul Mandi News : 7 फरवरी 2024 को कृषि उपज मंडी बडोरा बैतूल में 10622 बोरे की रही आवक
Betul Mandi News: On 7 February 2024, 10622 bags of sacks arrived in agricultural produce market Badora Betul.
Betul Mandi News : बैतूल जिले की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी बडोरा में बुधवार 7 फरवरी 2024 को मक्का की सर्वाधिक आवक रही। कृषि उपज मंडी बडोरा में सोयाबीन, गेहूं, चना की भी खरीदी की गई। कृषि उपज मंडी बडोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सोयाबीन के 1955 बोरे, चना 57 बोरे, मक्का 6145 बोरे और 2465 बोरे गेंहू खरीदा गया। बुधवार को कृषि उपज मंडी में कुल 10622 बोरो की आवक रही। कृषि उपज मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम भाव 4000 और उच्चतम 4700 रूपये रहा। प्रचलित भाव 4400 था। इसी तरह चने का न्यूनतम भाव 4625, उच्चतम भाव 5276 और प्रचलित 5175 रहा। मक्का का 2000 न्यूनतम, 2186 अधिकतम, प्रचलित भाव 2120 था। गेंहु के भाव 2300 न्यूनतम, 2890 अधिकतम और 2480 प्रचलित भाव रहा।