Betul Mandi News : 12 फरवरी 2024 को बडोरा बैतूल कृषि मंडी में 12328 बोरों की आवक

Betul Mandi News : Arrival of 12328 sacks in Badora Betul Agricultural Market on 12 February 2024

Betul Mandi News : बैतूल जिले की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी बडोरा में सोमवार 12 फरवरी 2024 को मक्का की सर्वाधिक आवक रही। कृषि उपज मंडी बडोरा में सोयाबीन, गेहूं, चना की भी खरीदी की गई। कृषि उपज मंडी बडोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सोयाबीन के 2858 बोरे, चना 97 बोरे, मक्का 6517 बोरे और 2839 बोरे गेंहू खरीदा गया। 3 बोरा तुअर और 14 बोरा सरसो की भी खरीदी मंडी में हुई।

सोमवार को कृषि उपज मंडी में कुल 12328 बोरो की आवक रही। कृषि उपज मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम भाव 4001 और उच्चतम 4700 रूपये रहा। प्रचलित भाव 4450 था। इसी तरह चने का न्यूनतम भाव 5175, उच्चतम भाव 5580 और प्रचलित 5300 रहा। मक्का का 2001 न्यूनतम, 2235 अधिकतम, प्रचलित भाव 2160 था। गेंहु के भाव 2100 न्यूनतम, 2801 अधिकतम और 2440 प्रचलित भाव रहा। इसी तरह तुअर का न्यूनतम 8876, उच्चतम 10,001और प्रचलित भाव 9501 तथा सरसो का न्यूतनम 3500, उच्चतम 4599 और प्रचलित भाव 4561 रूपये था।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.