Betul Mandi News: बैतूल बडोरा मंडी में रही 11284 बोरों की आवक
Betul Mandi News: Arrival of 11284 sacks in Betul Badora Mandi
Mandi News : बैतूल जिले की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी बडोरा में शुक्रवार 2 फरवरी 2024 को मक्का की सर्वाधिक आवक रही। कृषि उपज मंडी बडोरा में सोयाबीन, गेहूं, चना की भी खरीदी की गई। कृषि उपज मंडी बडोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सोयाबीन के 1995 बोरे, चना 52 बोरे, मक्का 6489 बोरे और 2747 बोरे गेंहू खरीदा गया। वहीं एक बोरा सरसों की खरीदी की गई। शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में कुल 11284 बोरो की आवक रही। कृषि उपज मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम भाव 3000 और उच्चतम 4600 रूपये रहा। प्रचलित भाव 4400 था। इसी तरह चने का न्यूनतम भाव 4800, उच्चतम भाव 5211 और प्रचलित 5001 रहा। मक्का का 1997 न्यूनतम, 2221 अधिकतम, प्रचलित भाव 2130 था। गेंहु के भाव 2400 न्यूनतम, 2791 अधिकतम और 2520 प्रचलित भाव रहा। सरसो न्यूनतम 4400, अधिकतम 4400 और प्रचलित भाव भी 4400 रूपये था।