Betul Mandi News: 8 फरवरी 2024 को कृषि उपज मंडी बडोरा में 10050 बोरो की रही आवक

Betul Mandi News: 10050 sacks arrived in agricultural produce market Badora on 8 February 2024.


Betul Mandi News: बैतूल जिले की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी बडोरा में गुरूवार 8 फरवरी 2024 को मक्का की सर्वाधिक आवक रही। कृषि उपज मंडी बडोरा में सोयाबीन, गेहूं, चना की भी खरीदी की गई। कृषि उपज मंडी बडोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सोयाबीन के 2303 बोरे, चना 58 बोरे, मक्का 4984 बोरे और 2701 बोरे गेंहू खरीदा गया। 1 बोरा तुअर और 3 बोरा सरसो की भी खरीदी मंडी में हुई।

गुरूवार को कृषि उपज मंडी में कुल 10050 बोरो की आवक रही। कृषि उपज मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम भाव 4001 और उच्चतम 4700 रूपये रहा। प्रचलित भाव 4400 था। इसी तरह चने का न्यूनतम भाव 5075, उच्चतम भाव 5400 और प्रचलित 5200 रहा। मक्का का 1921 न्यूनतम, 2221 अधिकतम, प्रचलित भाव 2145 था। गेंहु के भाव 2200 न्यूनतम, 2780 अधिकतम और 2470 प्रचलित भाव रहा। इसी तरह तुअर का न्यूनतम, उच्चतम और प्रचलित भाव 9500 तथा सरसो का न्यूतनम, उच्चतम और प्रचलित भाव 4001 रूपये था।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.