Betul Mandi Bhav : 19 फरवरी 2024 को बैतूल बडोरा कृषि मंडी में 10 हजार से अधिक बोरो की रही आवक

Betul Mandi Bhav : More than 10 thousand sacks arrived in Betul Badora agricultural market on 19 February 2024.

Betul Mandi News : बैतूल जिले की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी बडोरा में सोमवार 19 फरवरी 2024 को मक्का की सर्वाधिक आवक रही। कृषि उपज मंडी बडोरा में सोयाबीन, गेहूं, चना की भी खरीदी की गई। कृषि उपज मंडी बडोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सोयाबीन के 2185 बोरे, चना 11 बोरे, मक्का 7436 बोरे और 2270 बोरे गेंहू खरीदा गया। 12 बोरा सरसो, 9 बोरा बटना, 1215 गुड की भी खरीदी मंडी में हुई।


सोमवार को कृषि उपज मंडी में कुल 11923 बोरों और 1215 गुड की आवक रही। कृषि उपज मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम भाव 4001 और उच्चतम 4600 रूपये रहा। प्रचलित भाव 4410 था। इसी तरह चने का न्यूनतम भाव 5101, उच्चतम भाव 5426 और प्रचलित 5300 रहा। मक्का का 1911 न्यूनतम, 2284 अधिकतम, प्रचलित भाव 2203 था। गेंहु के भाव 2200 न्यूनतम, 2900 अधिकतम और 2590 प्रचलित भाव रहा। इसी तरह सरसो का न्यूनतम 4201, अधिकतम 4501 और प्रचतिल भाव 4400, बटना का न्यूनतम 8401, उच्चतम 9051 और प्रचलित भाव 8700 रूपये था। वहीं गुड का न्यूनतम भाव 3000, उच्चतम 3110 और प्रचलित भाव 3100 रहा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.