Betul Forest News : पश्चिम वन मंडल जंगल की आग पर काबू करने में प्रदेश में अव्वल

डीएफओ का संयुक्त वन प्रबंधन कार्यक्रम हुआ सफल

Betul Forest NewsBetul Forest News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यावरण संरक्षण के प्रति बेहद गंभीर नजऱ आ रहे हैं। ऐसे में वन संपदा, सघन वन और वन्यजीवों से समृद्ध बैतूल जिले के पश्चिम वन मंडल में पिछले कुछ वर्षों में गर्मी के सीजन में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही थीं। 95 हजार हेक्टेयर वाले इस वन मंडल में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए डीएफओ वरुण यादव ने रेंजरों, वनकर्मियों और वनवासियों से सुझाव लेकर एक कारगर योजना तैयार की। इस योजना का नतीजा यह हुआ कि चालू सत्र में पश्चिम वन मंडल के जंगलों में 99 प्रतिशत आगजनी की घटनाओं को रोका जा सका। यह सफलता डीएफओ द्वारा शुरू किए गए संयुक्त वन प्रबंधन कार्यक्रम की वजह से मिली है। इस उपलब्धि के लिए पश्चिम वन मंडल को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Betul News : गौवंश तस्करों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाही, भैंसदेही में दो आरोपी गिरफ्तार, आमला पुलिस ने चार को हिरासत में लेकर दर्ज किया मामला

यह है संयुक्त वन प्रबंधन कार्यक्रम : पश्चिम वन मंडल में पांच रेंजो की 123 बीटों में से 88 बीट सेंसिटिव मानी जाती थीं। 95 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले इस वन मंडल का 72 प्रतिशत वन क्षेत्र आगजनी के लिए संवेदनशील था। डीएफओ वरुण यादव ने जमीनी स्तर पर पहुंचकर आगजनी के कारणों का विश्लेषण किया। जंगल के चरवाहों, वन सुरक्षा समिति के सदस्यों, बीट गार्ड्स, डिप्टी रेंजरों, और रेंजरों से सुझाव मांगे गए। इन तथ्यों के आधार पर संयुक्त वन प्रबंधन कार्यक्रम तैयार किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। नुक्कड़ सभाएं, ऑडियो-वीडियो माध्यमों से आग रोकने के उपायों को फैलाया गया। महुआ के सीजन में जंगल में आग नहीं लगाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। पिछले चार महीनों में वन मंडल की 166 वन समितियों और ग्रामीणों ने अग्नि सुरक्षा को लेकर 748 बैठके कीं। संयुक्त वन प्रबंधन के माध्यम से लगभग 99 प्रतिशत आग पर वन मंडल में काबू पाया गया है। वर्ष 2021 में 1299 आगजनी की घटना, 478 हेक्टेयर वन भूमि को नुकसान। वर्ष 2022 में 765 आगजनी की घटना, 338 हेक्टेयर वन भूमि को नुकसान। वर्ष 2023 में 55 आगजनी की घटना, 45 हेक्टेयर वन भूमि को नुकसान। वर्ष 2024 में 12 आगजनी की घटना, केवल 9 हेक्टेयर वन भूमि को नुकसान।

Railway News : टिकिट जांच में नागपुर रेल मंडल को 13 दिन में 1.39 करोड की आय, ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 67 बच्चों को बचाया 

ऐसे से रोका गया जंगल में लगने वाली आग को : डीएफओ के इस कार्यक्रम में सबसे पहले लापरवाही से लगने वाली आग को रोकने के लिए आम जनता को जागरूक किया गया। ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा कर उन्हें जंगल के प्रति लगाव बढ़ाया गया। ग्रामीण युवाओं को वनों से जोडऩे के लिए विभिन्न खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वन अधिकारियों, कर्मचारियों और वन सुरक्षा समितियों को सक्रिय किया गया। वनों की सुरक्षा में लगे अग्नि प्रहरियों और सुरक्षा श्रमिकों को आग की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया। हर रेंज में एक स्पेशल फायर फाइटर फोर्स तैयार की गई। आग बुझाने के लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग किया गया, जिसमें फायर ब्लोवर, लाइन जलाई, लाइन कटाई, फायर वाचर, और वॉच टॉवर शामिल थे। वन के साथ ही जंगली जीवों के बचाएं गए प्राण- जंगल में आग लगने की घटनाओं से वनों की जैव विविधता, वन्य जीवों, और पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। आगजनी से पौधे, दुर्लभ जड़ी-बूटियाँ, और वनस्पतियाँ नष्ट हो जाती हैं। डीएफओ वरुण यादव के संयुक्त वन प्रबंधन कार्यक्रम ने इस नुकसान को काफी हद तक कम किया है। इस सराहनीय कार्य के लिए पश्चिम वन मंडल को जल्द ही राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। डीएफओ वरुण यादव और उनकी टीम के प्रयासों ने प्रदेश में वन संरक्षण की दिशा में एक मिसाल कायम की है।

Betul News : स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैतूल जिले में भी उद्योग लगाने की योजना है : मुख्यमंत्री

डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स। 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.