Betul Crime News : पति ने केरोसिन डालकर पत्नि को जलाया, हालत गंभीर, भोपाल रेफर
Betul Crime News : पत्नि ने पति पर केरोसिन डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पत्नि का आरोप है कि जब वह रात 9 बजे घर से बाहर निकली तो पति ने केरोसिन डाल कर आग लगा दी। महिला के चिल्लाने पर उसकी बुआ आई और डायल हंड्रेड को कॉल किया। पीडि़ता को घोडाड़ोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया था, जहां से उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। इधर घटना के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा के शिवाजी वार्ड में अपनी बुआ के साथ पिछले तीन महीने से रह रही पायल उम्र 21 वर्ष पर उसके पति ने सोमवार रात 9 बजे केरोसिन डालकर जला दिया। दोनों ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद के बाद पिछले तीन महीने से महिला पति से अलग बुआ के घर रह रही थी। वहीं 11 जून को पायल ने कोर्ट में तलाक का मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी आरोपी पति दिन में पायल से मिलने उसकी बुआ के घर पहुंचा था। जहां दोनों के बीच कहा सुनी भी हुई थी। जिसके बाद रात में पति ने घटना को अंजाम दिया। एएसआई कुंवरलाल वरवडे ने बताया कि पीडि़ता को बुआ और दादी गंभीर हालत में डायल हंड्रेड से अस्पताल लेकर पहुंची थी। पीडि़ता ने बयान में बताया कि पति ने अचानक उस पर केरोसिन छिडक़ कर आग लगा दी। उसकी आवाज सुनकर बुआ आई, और डायल हंड्रेड को कॉल किया। पुलिस ने रात में ही उसके बयान भी दर्ज कराए हैं। महिला लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस गई है।
इनका कहना है
पुलिस घटना की जांच कर रही है। पीडि़ता के गंभीर जले होने से घटनाक्रम का विस्तार नहीं मिल सका। उसे भोपाल भेज दिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
– रोशन जैन, एसडीओपी, सारणी
Betul Forest News : वन विभाग ने पकड़ी 43 हजार रुपये की सागौन, आरोपी फरार
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Quiz Question और मजेदार जोक्स।