Betul Crime News : ऑटो चालक का कान काटा, जादू टोने के शक में चाकू से हमला, दानापुर एक्सप्रेस से गिरा युवक

Betul Crime News : घर छोड़ने से मना किया तो गुस्से में आकर एक युवक ने ऑटो चालक का कान सहित कई हिस्से को दाँतो से काट दिया। इस घटना में ऑटो चालक का कान अलग हो गया। कटे हुए कान का हिस्सा लेकर ऑटो चालक अस्पताल पहुँचा। जहाँ ऑटो चालक का उपचार जारी है। घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जाँच कर रही। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चक्कर रोड सोनाहिल निवासी शैलेन्द्र सोनी (45) ऑटो चलाने का काम करता है। शुक्रवार रात वह ऑटो लेकर घर जा रहा था। तभी कोतवाली चौक पर उसे मनीष पारखे नाम का युवक मिला, जिसने उसे ऑटो से घर छोड़ने के लिए कहा। युवक शराब पिया हुआ था, इसलिए ऑटो चालक ने उसे मना कर दिया। इसी बात को लेकर ऑटो चालक और युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद में ऑटो चालक शैलेन्द्र को मनीष पारखे निवासी टिकारी ने दांत से कई जगह काट दिया। काटने पर कई जगह शरीर पर गंभीर चोट के निशान आए है। ऑटो चालक ने बताया कि मनीष ने उसके कान में दांत से काट दिया, जिससे उसका कान अलग हो गया है। वह कान का कटा हुआ हिस्सा लेकर अस्पताल पहुंच गया। इस पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस इस विवाद की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : Betul Today News : आब्जवर्स ने नोडल अधिकारियों के साथ की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा

जादू टोने के शक एक व्यक्ति पर किया चाकू से हमला : जादू टोने के शक में एक व्यक्ति पर युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम धारूल की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धारूल निवासी बस्तीराम पिता केजा इवने (50) पर गांव के ही श्रीधर धुर्वे ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में बस्तीराम के पेट, गर्दन, पीठ, हाथ पर चाकू के गंभीर चोट के निशान आए है। जिसे उपचार के लिए आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया गया था। जहाँ हालात गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि श्रीधर के पुत्र की तबीयत खराब रहती थी। जिसके कारण वह जादू टोने करने का शक करता था। इसी बात को लेकर श्रीधर और बस्तीराम का विवाद हो गया। विवाद में आरोपी श्रीधर ने बस्तीराम पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित बस्तीराम ने बताया कि उसे कोई जादू टोना नहीं आता है। आरोपी द्वारा जबरन शक किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : Betul News : जेईई और नीट की तैयारी के लिए सही स्ट्रेटेजी जरूरी : एनवी सर

दानापुर एक्सप्रेस से गिरा युवक : दानापुर एक्सप्रेस में सफर कर रहा एक युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। इन हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार निवासी ऋषि पिता श्रीराम सिंह (32) दानापुर एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। शुक्रवार की रात को ग्राम चिचढाना के पास युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। घायल युवक ने बताया कि खाना खाने के बाद झूठी प्लेट ट्रेन से बाहर फेंक रहा था तभी वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे में युवक को सिर सहित अन्य हिस्से में गंभीर चोटे आई हैं।

यह भी पढ़े : Betul Forest News : वनों को आग से बचाने बनाई रणनीति

डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुडी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question, Optical Illusion Eye Test और मजेदार जोक्स।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.